फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup

IND vs PAK: कोहली के शतक से लेकर अफरीदी के छक्कों तक, एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के ये पांच मैच भूलना मुश्किल

Sat, 02 Sep 2023 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 10:52 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर एशिया कप में आमने-सामने हैं। दोनों टीमें इससे पहले इस टूर्नामेंट में 13 आपस में भिड़ी हैं और भारत ने सात, जबकि पाकिस्तान ने पांच बार जीत हासिल की है। इस दौरान कई यादगार मैच भी हुए।
 

विज्ञापन
Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें लगभग एक साल बाद कोई मैच खेल रही हैं। इससे पहले भारत और पाकिस्तान का मैच टी20 विश्व कप 2022 में हुआ था। यह मुकाबला विराट कोहली की शानदार पारी के लिए याद किया जाएगा। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं, भारत की कोशिश जीत का सिलसिला बरकरार रखने की होगी। भारत 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है और यह मैच भी जीतना चाहेगा। ऐसे में रोमांचक मैच होने की पूरी संभावना है। यहां हम दोनों टीमों के बीच एशिया कप के पांच सबसे यादगार मुकाबलों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

धवन और रोहित ने किया था धमाका

Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
एशिया कप के पिछले संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले हुए थे। सुपर-4 वाले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। दुबई में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 237 रन बनाए। शोएब मलिक ने 78 रनों की पारी खेली थी। जवाब में टीम इंडिया ने 63 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। शिखर धवन ने 114 और रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन बनाए थे। दोनों पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर ने फेंका था खतरनाक स्पेल

Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup
मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter
एशिया कप 2016 में जब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ तो मोहम्मद आमिर की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 17.3 ओवर में 83 रनों पर ढेर हो गई। 84 रन के लक्ष्य को देखकर ऐसा लगा था कि टीम इंडिया इसे आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहम्मद आमिर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने पहले ओवर में अजिंक्य रहाणे (00) और रोहित शर्मा (00) को आउट किया। दूसरे ओवर में सुरेश रैना (01) को पवेलियन भेज दिया। मुश्किल परिस्थितियों में कोहली का बल्ला फिर चला। उन्होंने 49 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

अफरीदी के दो यादगार छक्के

Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup
shahid afridi
2014 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 245 रन बनाए थे। अंबाती रायुडू ने 58, रोहित शर्मा ने 56 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 52 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन शाहीद अफरीदी ने अंत में मैच को पलट दिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 10 रन बनाने थे। कप्तान धोनी ने गेंदबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को बुलाया। अश्विन ने पहली गेंद पर अजमल को आउट कर दिया। ऐसा लगा भारत मैच जीत लेगा। जुनैद ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया। अफरीदी स्ट्राइक पर आ गए। भारत को जीत के लिए एक विकेट लेने थे। वहीं, पाकिस्तान को नौ रन की आवश्यकता थी। अफरीदी ने तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच समाप्त कर दिया।

कोहली ने खेली करियर की सबसे बड़ी पारी

Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
2012 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला विराट कोहली के लिए यादगार रहा। मीरपुर में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट पर 329 रन बनाए। नासिर जमशेद ने 112 और मोहम्मद हफीज ने 105 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 330 रनों का पहाड़ लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने 13 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था। विराट ने अपनी करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 148 गेंदों पर 183 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 22 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 68 और सचिन तेंदुलकर ने 52 रन बनाए थे।

अख्तर और हरभजन में हुई थी बहस

Virat Kohli records Century to Shahid Afridi sixes Five Unforgettable IND vs PAK Matches of Asia Cup
हरभजन सिंह बनाम शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2010 के चौथे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था। पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए थे। भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 83 और महेंद्र सिंह धोनी 56 रन बनाए। आखिरी ओवर में सुरेश रैना (34 रन) के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया मैच हार जाएगी, लेकिन हरभजन ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी थी। हरभजन ने इस मैच में अख्तर की गेंद पर छक्का लगाया था। उसके बाद यह पाकिस्तान गेंदबाज गुस्से में आ गया था। वह हरभजन से भिड़ गए था। भज्जी ने भी अपने अंदाज में अख्तर को जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed