फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli reclaims ICC top rank for batsmen after match winning knocks against England

विराट दोबारा बने टेस्ट क्रिकेट के बादशाह, इंग्लैंड के खिलाफ जीत का मिला सबसे बड़ा तोहफा

Thu, 23 Aug 2018 03:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli reclaims ICC top rank for batsmen after match winning knocks against England

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दम से इतिहास रचने वाले विराट कोहली के लिए खुशखबरी है। टीम इंडिया का यह कप्तान अब दोबारा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


भारतीय कप्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी का इनाम मिला। उन्होंने नॉटिंघम में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 200 (97 और 103) रन बनाए थे।
विज्ञापन


बर्मिंघम में पहले टेस्ट में 149 और 51 रन की पारी खेलने के बाद कोहली ने शीर्ष स्थान हासिल किया था, कोहली के अब 937 अंक हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 11वें सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर लार्ड्स में दूसरे टेस्ट में भारत की हार के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण वह दूसरे स्थान पर खिसक गए लेकिन तीसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

अब विराट कोहली के स्मिथ से 8 रेटिंग अंक ज्यादा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को दो पायदान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने तीन टेस्ट में 142 रन बनाए हैं और उनका औसत 28.40 का रहा है। उनका सर्वाधिक स्कोर 80 रन का रहा हैं।

इस सीरीज में विराट 3 टेस्ट मैचों में अब तक 2 शतकीय पारी के साथ 440 रन बना चुके हैं। उनका औसत 73.33 का रहा है।

टॉप 10 टेस्ट गेंदबाजों में भारत के रवींद्र जडेजा 840 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे और रविचंद्रन अश्विन 792 रेटिंग अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन 899 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

Trending Videos

इतिहास का सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक

रेटिंग अंक के मामले में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में डॉन ब्रैडमैन (961), स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक होब्स (942), रिकी पोंटिंग (942), पीटर मे (941), गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकोट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा (सभी 938 अंक) शामिल हैं।

चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान के साथ भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जबकि ट्रेंटब्रिज में उपयोगी योगदान के बाद अजिंक्य रहाणे (चार स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर), शिखर धवन (चार स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर) और आलराउंडर हार्दिक पंड्या (आठ स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर) की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले पंड्या गेंदबाजी रैंकिंग में 23 स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह भी आठ स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 37वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में 106 रन बनाने वाले जोस बटलर को बल्लेबाजी रैंकिंग में 22 स्थान का फायदा हुआ है और वह 47वें स्थान पर हैं। दूसरी पारी में नाबाद 33 रन बनाने वाले इंग्लैंड के आदिल राशिद आठ स्थान के फायदे से 116वें पायदान पर हैं।

रशीद ने मैच में चार विकेट चटकाए और वह गेंदबाजी रैंकिंग में भी चार स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच में चार विकेट चटकाने वाले क्रिस वोक्स भी एक स्थान आगे बढ़कर 31वें पायदान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed