फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Reacted on Anushka Sharma Latest Instagram Post of Jhulan Goswami Biopic Chakda Express

Chakda Xpress Video: अनुष्का शर्मा ने शेयर की 'चकदा एक्सप्रेस' की पहली झलक, विराट ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 30 Aug 2022 12:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 12:29 PM IST
सार

अनुष्का ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती दिखाई दे रही हैं। विराट को यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद आया है और उन्होंने कमेंट कर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli Reacted on Anushka Sharma Latest Instagram Post of Jhulan Goswami Biopic Chakda Express
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला क्रिकेट की सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक झूलन गोस्वामी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। उनका आखिरी मैच 24 सिंतबर को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा 252 विकेट लेने वाली झूलन के ऊपर बॉलीवुड में फिल्म बन रही है। भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। अनुष्का ने इस फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है और विराट कोहली को यह वीडियो बहुत पसंद आया है। उन्होंने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट में दिल वाले इमोजी लगाए हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्म में झूलन गोस्वामी के करियर के बारे में बताया गया है। 39 साल की झूलन ने 19 साल की उम्र में देश के लिए पहला मैच खेला था। इसके बाद से उनका जीवन कई तरह के उतार-चढ़ावों से गुजरा। उनके ऊपर बन रही फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा "पेश है चकदा एक्सप्रेस यात्रा की एक झलक।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को पसंद आया वीडियो
अनुष्का का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के कुछ घंटों बाद ही दस लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं और दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। हजारों लोगों ने कमेंट कर फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। विराट कोहली की तरह झूलन गोस्वामी ने भी कमेंट में दिल वाले इमोजी बनाए हैं। 

इंग्लैंड दौरे में संन्यास ले सकती हैं झूलन
39 साल की झूलन को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि, वो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टी20 टीम का हिस्सा नहीं थीं। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी झूलन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। इंग्लैंड के दौरे में भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 18 सितंबर को शुरू होगी, दूसरा मैच 21 सितंबर और तीसरा मैच 24 सितंबर को होगा। इसी सीरीज में झूलन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। हालांकि, वो आईपीएल में नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed