फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, Rahane and Shaw hit fifties in India's Test warm-up against Australia XI

AUSXI v IND: कप्तान कोहली का चला बल्ला, पृथ्वी शॉ समेत पांच बल्लेबाजों की फिफ्टी

Thu, 29 Nov 2018 02:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli, Rahane and Shaw hit fifties in India's Test warm-up against Australia XI

शानदार फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली (64) और युवा पृथ्वी शॉ (66) समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए जिसकी मदद से भारत ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ वर्षाबाधित अभ्यास मैच में दूसरे दिन 358 रन बनाए। 

विज्ञापन


जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए थे। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा (54), अजिंक्य रहाणे (56) और हनुमा विहारी (53) ने अर्धशतक जमाए। 
विज्ञापन


सुबह बारिश रूकने के बाद मैच बहाल होने पर बाकी तीनों दिन ओवरों की संख्या बढाकर 98 कर दी गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की 14 सदस्यीय टीम में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल और कुलदीप यादव को बाहर रखा गया। इस अभ्यास मैच को प्रथम श्रेणी मैच का दर्जा नहीं था। 

सुबह के सत्र में मैदान पर नमी होने के कारण रफ्तार और उछाल नहीं थी, लेकिन 19 बरस के शॉ ने अपनी 69 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए। वहीं केएल राहुल का खराब फॉर्म जारी रहा और वह तीन रन बनाकर आउट हुए। 

शॉ और पुजारा ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 80 रन जोड़े। शॉ ने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन डेनियल फालिंस को स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए।

लंच के समय स्कोर दो विकेट पर 169 रन था। पुजारा ने 89 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि कोहली ने नाबाद 41 रन बनाए। कोहली ने 87 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली। 

लंच के बाद पुजारा को ल्यूक रोबिंस ने और कोहली को 19 बरस के आरोन हार्डी ने पवेलियन भेजा। रहाणे और विहारी ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े। विहारी ने 75 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और डार्सी शॉर्ट की गेंद पर आउट हुए। रहाणे 115 गेंद में 56 रन बनाकर रिटायर हुए। 


रोहित शर्मा ने 55 गेंद में 40 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। निचले क्रम के बल्लेबाज हालांकि कोई कमाल नहीं कर सके। आर अश्चिन खाता भी नहीं खोल पाए। ऋषभ पंत नौ रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed