फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का धोनी को सलाम, विश्व कप से ठीक पहले कही 5 बड़ी बातें

Thu, 18 Apr 2019 09:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli praises MS Dhoni ahead of World cup 2019
एमएस धोनी और विराट कोहली

विराट कोहली को अब भी वह समय याद है जब कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी ने उनका समर्थन किया था और अब बदली हुई परिस्थितियों में ‘दुर्भाग्यपूर्ण आलोचना’ झेल रहे पूर्व कप्तान के साथ मौजूदा कप्तान कोहली मजबूती से खड़े हैं।

Virat Kohli praises MS Dhoni ahead of World cup 2019
विराट कोहली और एमएस धोनी

भारतीय कप्तान ने ‘इंडिया टुडे’ टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम के संयोजन पर खुशी जताई। कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले कप्तान का बचाव करते हुए कहा, ‘यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई लोग उनकी (धोनी) आलोचना कर रहे हैं। मेरे लिए ईमानदारी सबसे ज्यादा मायने रखती है।’ 

Virat Kohli praises MS Dhoni ahead of World cup 2019
एमएस धोनी और विराट कोहली

कोहली ने कहा, ‘जब मैं टीम में आया था उनके पास कुछ मैचों के बाद दूसरे खिलाड़ियों को आजमाने का विकल्प था। हालांकि मैंने अपने मौके को भुनाया, लेकिन मेरे लिए इस तरह का समर्थन मिलना काफी जरूरी था। उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का भी मौका दिया जबकि ज्यादातर युवाओें को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli praises MS Dhoni ahead of World cup 2019
विराट कोहली और एमएस धोनी

जब एक तेज दिमाग एक शानदार प्रदर्शन करने वाले से मिलता है तो दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते है और धोनी-कोहली का रिश्ता भी इससे अलग नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी में बदलाव के बारे में है। हम उन्हें कहते हैं कि आपको मैदान की स्थिति और पिच की गति के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से पता है। हम एक दूसरे पर भरोसा और सम्मान करते हैं।’ 

विज्ञापन
Virat Kohli praises MS Dhoni ahead of World cup 2019
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ESPN

कोहली ने एक बार फिर कहा कि मैच की स्थिति को धोनी से बेहतर कोई नहीं पढ़ सकता। उन्होंने कहा, ‘वह ऐसे खिलाड़ी है जो खेल को अच्छे से समझते हैं। वह पहली गेंद से 300वीं गेंद (50 ओवर) तक मैदान पर मैच को समझते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि उनका होना फायदे की बात है लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि उनके ऐसा दिमाग विकेट के पीछे खड़ा रहता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed