फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोटिंग के गजब नजारे: कहीं दिग्गज दिखे लाइन में तो कहीं मतदान केंद्र पर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Thu, 18 Apr 2019 09:37 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 18 Apr 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: voting in second phase shows different colors of democracy
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान - फोटो : ANI

सत्ता के महासंग्राम में गुरुवार को दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों सहित 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। देशभर में 1.81 लाख मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे तक वोट डाले गए। दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38 लोकसभा सीटों, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10,  बिहार, असम और ओडिशा की 5-5, प. बंगाल व छत्तीसगढ़ की 3-3, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर और पुड्डुचेरी की 1-1 सीटों पर मतदान हुआ। इसके साथ ही उड़ीसा विधानसभा की 35 सीटों के लिए भी वोट डाले गए। इस चरण में 15.80 करोड़ मतदाताओं ने 1,602 प्रत्याशियों के सियासी भविष्य का फैसला किया। यूपी की मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़ और हाथरस सीट पर 1.41 करोड़ मतदाताओं 85 प्रत्याशियों का भाग्य तय किया। इस दौरान कहीं दिग्गज नेताओं ने परिवार सहित वोट डाला तो कहीं, बुजुर्ग मतदाता वोट डालने पहुंचे, कहीं नवविवाहित जोड़े ने मतदान किया। कहीं कहीं हिंसा हुई और ईवीएम में खराबी के भी वाकये सामने आए। मतदान के दौरान किस तरह के रंग नजर आए देखिए।  

 

Lok sabha chunav 2019: voting in second phase shows different colors of democracy
रमन सिंह - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और उनके परिवार ने राजनांदगांव संसदीय सीट के लिए मतदान किया। 
 
Lok sabha chunav 2019: voting in second phase shows different colors of democracy
प. बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा - फोटो : ANI
चोपरा में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई। इस झड़प के दौरान ईवीएम मशीन में भी तोड़फोड़ की गई है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: voting in second phase shows different colors of democracy
लोकसभा चुनाव 2019- मतदान के लिए लाइन में लगे कमल हासन और श्रुति हसन - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019: तमिलनाडु में साउथ स्टार कमल हासन और उनकी बेटी श्रुति हसन वोटिंग के लिए लाइन में नजर आए। 
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: voting in second phase shows different colors of democracy
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : ANI
फतेहपुर सिकरी में मंगली कलां गांव के लोगों ने सिंचाई की समस्या का निदान नहीं किए जाने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed