फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli not consulted before Gautam Gambhir appointed head coach of Indian Team report reveals
IND Inning
92/6 (9.2 ov)
Target: 260
Naman Dhir 3(4)*
N. Tilak Varma 3 (2)
IND need 168 runs in 10.4 remaining overs

Report: गंभीर को कोच बनाने से पहले बीसीसीआई ने कोहली से नहीं की थी चर्चा? हार्दिक को दी थी जानकारी, जानें

Thu, 11 Jul 2024 12:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jul 2024 12:25 PM IST
सार

गंभीर और कोहली आईपीएल में मैदान पर कई बार एक दूसरे से टकरा चुके हैं, लेकिन पिछले साल दोनों के बीच हुई कहासुनी के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। लखनऊ सुपरजाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच पिछले साल हुए मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
Virat Kohli not consulted before Gautam Gambhir appointed head coach of Indian Team report reveals
कोहली और गंभीर - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 ना सिर्फ शानदार और रोमांचक मुकाबलों के लिए याद रखा गया, बल्कि इस दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान पर अच्छी बॉन्डिंग भी देखने मिली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर रहे गंभीर अब भारतीय टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं और कोहली अब उनके नेतृत्व में खेलेंगे। कोहली और गंभीर के बीच खट्टा-मीठा रिश्ता रहा है और रिपोर्ट की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज को राहुल द्रविड़ की जगह जिम्मेदारी सौंपने से पहले कोहली के चर्चा नहीं की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos

अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने गंभीर के नाम का सुझाव दिया था। गंभीर के अलावा मुख्य कोच बनने की दौड़ में डब्ल्यूवी रमन भी शामिल थे। मंगलवार को बीसीसीआई ने गंभीर को द्रविड़ की जगह मुख्य कोच बनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। गंभीर इस महीने के अंत में होने वाले श्रीलंका दौरे से भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। 42 वर्षीय गंभीर भारत के युवा मुख्य कोच हैं। गंभीर ने पांच साल पहले ही क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की थी और उन्होंने आखिरी टेस्ट कोहली की कप्तानी में 2016 में खेला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल आईपीएल में टकराए थे कोहली-गंभीर
गंभीर और कोहली आईपीएल में मैदान पर कई बार एक दूसरे से टकरा चुके हैं, लेकिन पिछले साल दोनों के बीच हुई कहासुनी के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। लखनऊ सुपरजाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच पिछले साल हुए मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हुई थी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के बीच इस साल अच्छा तालमेल दिखा था। 
विज्ञापन

कोहली टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं और बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारी भी अब भविष्य की ओर देख रहे हैं जिस कारण कोहली से गंभीर को कोच बनाए जाने को लेकर चर्चा नहीं की गई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, दोनों के पास बातचीत करने के लिए पर्याप्त समय है, लेकिन बीसीसीआई के लिए आगे की तस्वीर पर गौर करना महत्वपूर्ण था, जिसमें आने वाले वर्षों में कई युवाओं के शामिल होने की संभावना है। 

गंभीर-रोहित के बीच तालमेल देखना रहेगा दिलचस्प
वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ गंभीर का तालमेल कैसा रहता है, यह देखना भी दिलचस्प रहेगा। रोहित और द्रविड़ के बीच अच्छे रिश्ते थे और कई लोगों का मानना है कि यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा था और अंत में टीम टी20 विश्व कप का खिताब भी जीतने में सफल रही। रोहित इस बात को छिपाने की कोशिश भी नहीं की थी कि वह चाहते थे कि द्रविड़ आगे भी टीम के कोच बने रहें, लेकिन इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने इस जिम्मेदारी को छोड़ने का फैसला लिया। इस बात की भी संभावना है कि रोहित और कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शामिल हों। 

हार्दिक कप्तान के तौर पर करेंगे वापसी?
यह भी समझा जाता है कि हार्दिक उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें गंभीर के मुख्य कोच बनने की जानकारी पहले से ही थी। आईपीएल 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक ने टी20 विश्व कप से फॉर्म में वापसी की थी। माना जा रहा है कि रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास लेने के बाद हार्दिक भारत के इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान हो सकते हैं। मालूम हो कि टी20 विश्व कप में हार्दिक उपकप्तान की भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed