फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli new statue unveiled at madame Tussade musiam dubai

विराट कोहली का नया स्टैच्यू: दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा मोम का पुतला, बल्ले के साथ इंडिया की जर्सी में दिखेंगे कोहली

Tue, 19 Oct 2021 04:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Oct 2021 04:59 PM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली के नए पुतले का अनावरण दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में हुआ है। विराट का यह पुतला मोम का है, जिसमें वो हाथ में बल्ला लिए खड़े हुए हैं।
 

विज्ञापन
Virat Kohli new statue unveiled at madame Tussade musiam dubai
मोम के पुतले में विराट हाई बैकलिफ्ट के साथ बड़ा शॉट खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में भारतीय कप्तान विराट कोहली का मोम का पुतला लगाया गया है। इस पुतले में विराट टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं। इससे पहले साल 2018 में दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट का पुतला लगाया गया था। वहीं 2019 वर्ल्डकप के दौरान इंग्लैंड में भी विराट का मोम का पुतला लगाया गया था। कोहली दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके पुतले कई म्यूजियम में लगाए गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर के पुतले कई म्यूजियम में लगाए गए थे। 
विज्ञापन


दुबई में विराट का जो पुतला लगाया गया है। उसमें उनके हाथ में बैट भी दिख रहा है। उनके बैट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कवर ड्राइव, स्टेट ड्राइव या फ्लिक शॉट खेलने की तैयारी में हैं। इस पुतले में विराट हाई बैकलिफ्ट के साथ कोई बड़ा शॉट खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं और बहुत गौर के साथ गेंद को देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं विराट

विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। वनडे, टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खूब रन बनाए हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनका बल्ला खूब बोलता है और हर फॉर्मेट में उनका औसत कमाल का है। खासकर लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली अक्सर विराट रूप धारण कर लेते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटते हैं। उन्होंने हर देश में जाकर हर पिच में रन बनाए हैं। इसी वजह से उन्हें वह सम्मान मिलता है, जो किसी दूसरे खिलाड़ी को नसीब नहीं है। सोशल मीडिया पर भी विराट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। 

टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं कोहली

विराट कोहली इस साल टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। उनकी जगह रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। रोहित फिलहाल वनडे और टी-20 में भारत के उपकप्तान हैं। विराट ने सोशल मीडिया पर टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए बताया था कि वो कई सालों से तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं और कप्तानी भी कर रहे हैं। ज्यादा वर्कलोड होने से उनके खेल पर असर पड़ रहा है। वनडे और टेस्ट की कप्तानी में ध्यान देने के लिए उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। हालांकि वो एक बल्लेबाजी के रूप में क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट खेलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed