{"_id":"62d91407a1cfec577b2c4424","slug":"virat-kohli-may-play-for-india-in-odi-series-against-zimbabwe-to-regain-form","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: फॉर्म में वापसी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल सकते हैं विराट, 18 अगस्त से शुरू होगी वनडे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: फॉर्म में वापसी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल सकते हैं विराट, 18 अगस्त से शुरू होगी वनडे सीरीज
Thu, 21 Jul 2022 02:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:23 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। अगर इस सीरीज में उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलती है तो वो लय में लौट सकते हैं और टी20 विश्व कप में भी बड़ी पारियां खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में आराम करने वाले विराट कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं। भारतीय टीम छह साल बाद जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है और इस दौरे में विराट के मौजूद रहने पर सीरीज की अहमियत बढ़ जाएगी। आमतौर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में दर्शकों की रुचि काफी कम रहती है, क्योंकि भारत के युवा खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हैं और अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है, लेकिन विराट के खेलने पर सीरीज की अहमियत बढ़ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली एशिया कप से पहले फॉर्म में लौटना चाहते हैं और वो जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 18 से 22 अगस्त के बीच खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त, दूसरा मैच 20 अगस्त और तीसरा मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा। सभी मैच हरारे के मैदान पर होंगे।

Trending Videos
वेस्टइंडीज में खेल रहे खिलाड़ियों को आराम
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट को छोड़कर भारत के सभी अहम खिलाड़ी खेल रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में आराम दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि चयनकर्ता चाहते हैं कि विराट कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलें और लयन में लौटें। वनडे विराट का पसंदीदा फॉर्मेट है और उनके लय में आने से भारत की टीम और मजबूत होगी।
इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के अलावा अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से भी विराट का लय में लौटना बेहद जरूरी है। साल 2019 के बाद से विराट किसी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए हैं और वनडे में जीत के लिए विराट का लय में रहना बहुत जरूरी है। हाल ही में इंग्लैंड के दौरे में विराट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। एजबेस्टन टेस्ट की दो पारियों में उन्होंने कुल 31 रन बनाए। वहीं, दो टी20 मैच में उनके बल्ले से 12 रन और दो वनडे मैचों में 33 रन निकले।
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी इंग्लैंड या वेस्टइंडीज की तुलना में कमजोर है। ऐसे में विराट आसानी से इस टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं और एक बार लय में लौटने पर वो बड़ी टीमों के खिलाफ भी लगातार बड़े शतक लगाने की काबीलियत रखते हैं।