फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli made Emotional tweet after MS Dhoni leaves CSK Captaincy said fans will never forget

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर विराट कोहली ने किया पोस्ट, लिखा- आपके कार्यकाल को फैंस नहीं भूलेंगे

Thu, 24 Mar 2022 11:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 11:11 PM IST
सार

धोनी के कप्तानी छोड़ने पर विराट ने उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि पीली जर्सी में बतौर कप्तान आपका प्रदर्शन शानदार रहा। एक अध्याय जिसे फैंस कभी नहीं भूलेंगे। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli made Emotional tweet after MS Dhoni leaves CSK Captaincy said fans will never forget
विराट कोहली और महेंन्द्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी भी छोड़ दी है। धोनी अब विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत के साथ ही धोनी चेन्नई के कप्तान बने थे और लगातार 14 साल तक इस टीम की कमान संभाली। इस दौरान 12 सीजन में उन्होंने अपनी टीम को नौ बार फाइनल में पहुंचाया और चार बार खिताब भी जिताया। धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनके कप्तानी छोड़ने पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


विराट भी लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी करने के बाद इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं और इस सीजन वो फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, अपनी टीम को कभी चैंपियन नहीं बना पाए। 
विज्ञापन


विराट ने किया भावुक पोस्ट
धोनी के कप्तानी छोड़ने पर विराट ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो उनके गले लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पीली जर्सी में बतौर कप्तान आपका कार्यकाल शानदार रहा। एक अध्याय जिसे फैंस कभी नहीं भूलेंगे। आपके लिए हमेशा इज्जत रहेगी। आईपीएल में विराट और धोनी भले ही हमेशा एक दूसरे के खिलाफ खेले हों, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों ने साथ में भारत को कई मैच जिताए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




धोनी की कप्तानी में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने कप्तानी के गुर भी धोनी से ही सीखे। 2017 में धोनी ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी और विराट तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने थे। इसके बाद 2021 तक विराट ने हर फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की। 2021 टी-20 विश्व कप के बाद उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी और अगले तीन महीने के अंदर उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। अब विराट बतौर बल्लेबाज भारत के लिए खेलते हैं और रोहित हर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। 



चेन्नई के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने भी कप्तान के रूप में सफल कार्यकाल के लिए धोनी को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने मैदान के अंदर और मैदान के बाहर यादगार लम्हों के लिए धोनी का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed