फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Looking Forward To Watch 3 Biopics of Cricketers

कोहली की 3 'ख्वाहिशें', एक के बाद एक करके करना चाहते हैं पूरी

Tue, 26 Apr 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Looking Forward To Watch 3 Biopics of Cricketers

इन दिनों आईपीएल में बिजी चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली की इस समय 3 बड़ी ख्वाहिशें हैं जिसे वह जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं।

विज्ञापन


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कोहली का कहना है कि भारतीय क्रिकेट के 3 बड़े सितारे सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्मों को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। इसमें धोनी पर बनी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन


महान क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर की बॉयोपिक "सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स" का टीजर पिछले दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रिलीज हुई है। जबकि पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर फिल्म "अजहर" बनी है, जिसमें इस क्रिकेटर का मुख्य किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है। वहीं भारतीय टीम के वनडे कप्तान धोनी पर बनी फिल्म "एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी" में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा, "मैं इन सभी को देखने को बेताब हूं। निश्चित तौर पर तेंदुलकर पर बनी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरा बचपन से ही तेंदुलकर के साथ कई शानदार यादें जुड़ी हुई हैं।"

कोहली के अनुसार क्यों देखनी चाहिए ये बॉयोपिक्स!

Virat Kohli Looking Forward To Watch 3 Biopics of Cricketers
27 साल के बल्लेबाज कोहली इन दिनों बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह पिछले दिनों खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे और इस समय खेले जा रहे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में आगे हैं। कोहली ने एक शतक के साथ 367 रन बनाए हैं।

उन्होंने आगे कहा, "दो और भी बॉयोपिक्स हैं, एमएस... उनकी क्रिकेट यात्रा बहुत अलग रही है। इसमें बहुत कुछ ऐसा है जिसमें आप क्रिकेटर्स की जिंदगी को नहीं समझ सकते। और तीसरा है अजहर, जिसमें उनकी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ।"

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान कोहली ने कहा, " मैंने इन तीनों की जिक्र इसलिए किया क्योंकि इसे लोग देखें और सीखें भी। मैं भी इन तीनों को देखने को बेताब हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed