VIDEO: हार्दिक पांड्या ले रहे थे अक्षर पटेल का इंटरव्यू, बीच में विराट कोहली कूद गए
अक्षर पटेल के लिए इंतजार काफी लंबा था और पिछले तीन साल से हर व्यक्ति उनसे बस एक ही सवाल पूछता था, 'तुम भारतीय टीम में क्यो नहीं हो?’’ पटेल को हालांकि पता था कि उनका समय आएगा और वह कभी इससे विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘यह सब आत्मविश्वास की बात है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के आणंद के रहने वाले अक्षर पटेल मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन स्कूल के एक दोस्त के कहने पर क्रिकेट खेलने लगे। इंग्लैंड के खिलाफ दिन रात के तीसरे टेस्ट में रिकॉर्ड 11 विकेट लेकर बाएं हाथ के इस स्पिनर को वह बड़ा ब्रेक मिल गया, जिसकी उन्हें सात साल से तलाश थी, उन्होंने सात साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में पदार्पण किया था। मैच के बाद गुजरात के ही साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने उनका इंटरव्यू लिया।
अक्षर ने हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई टीवी के लिए इंटरव्यू में बताया, ‘मैं तीन साल से टीम से बाहर हूं और अपने खेल के पहलुओं पर मेहनत करता रहा। मैने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की। जब आप टीम से बाहर होते हैं तो दोस्त और दूसरे लोग बार बार पूछते हैं कि अच्छा प्रदर्शन करने पर भी टीम में क्यो नहीं हो। ये चीजें दिमाग में आती रहती हैं।'
DO NOT MISS: @hardikpandya7 interviews man of the moment @akshar2026.👍👍 - By @RajalArora
विज्ञापन विज्ञापन
P.S.: #TeamIndia skipper @imVkohli makes a special appearance 😎@Paytm #INDvENG #PinkBallTest
Watch the full interview 🎥 👇 https://t.co/kytMdM4JzN pic.twitter.com/QLJWMkCNM5— BCCI (@BCCI) February 26, 2021
मौजूदा सीरीज में रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण अक्षर को मौका मिला। वह 2018 से राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद से यही कहता था कि मौके का इंतजार करो और जब भी मौका मिलेगा, मैं अपना शत प्रतिशत दूंगा।’
अक्षर 15 वर्ष की उम्र में स्कूल के एक दोस्त के कहने पर क्रिकेट में आए। उनकी दादी ने उनका पूरा साथ दिया लेकिन उनके भारतीय टीम में आने से पहले ही दादी का देहांत हो गया। इंटरव्यू के आखिरी में भारतीय कप्तान विराट कोहली हार्दिक-अक्षर की बातचीत के बीच कूद पड़े। उन्होंने भी अक्षर के प्रदर्शन की गुजराती में तारीफ की। विराट ने कहा, ‘ऐ बापू तारी बॉलिंग कमाल छे (बापू तुम्हारी गेंदबाजी शानदार है)।’