फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli is very unlucky captain

गावस्कर की बराबरी के बाद भी भारत के लिए 'अनलकी' है कोहली

Mon, 17 Aug 2015 12:12 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is very unlucky captain

टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली के सितारे गर्दिश में हैं। अपने नेतृत्व में उन्होंने साबित किया कि वह टीम इंडिया के लिए अनलकी है। कुल 4 टेस्ट मैचों में 400 रन पूरे कर चुके कोहली के लिए अच्छी और बुरी दोनों खबर है।

विज्ञापन


अपनी कप्तानी में 4 टेस्ट मैच पूरे कर चुके कोहली ने टीम इंडिया के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक की बराबरी कर ली। कोहली से पहले सिर्फ गावस्कर और कुक ही दो ऐसे कप्तान है जिन्होंने ये कारनामा किया है।
विज्ञापन


लेकिन इस अच्छी खबर के साथ कोहली के लिए एक बुरी खबर है। वह टीम इंडिया के लिए बेहद अनलकी रहे हैं। यह बात हम नहीं उनके रिकॉर्ड कह रहे है। जानिए कैसे...

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कोहली के अनलकी होने की वजह

virat kohli is very unlucky captain

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर यह है कि वह कप्‍तानी में अभी तक अनलकी रहे हैं। कोहली ने अपनी कप्तानी में शुरुआती 4 मैचों में 400 रन बनाकर गावस्कर और एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ली पर एक भी मैच में टीम को जीत नहीं दिला सके।

सुनील गावस्कर की बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को शुरुआती 4 मैचों में एक में जीत दिलाई जबकि 3 मैच ड्रॉ पर रोके। वहीं एलिस्टर कुक ने 4 में से तीन में अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

अब देखते हैं कि क्या विराट कोहली अपने अनलकी कप्तानी का तमगा 20 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में हटा पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed