फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट का जबरा फैन निकला यह महान पाकिस्तानी बल्लेबाज, पसंद करने का कारण भी बताया

Sun, 22 Mar 2020 07:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 22 Mar 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Is Pakistan Legend Javed Miandad Favourite Indian Cricketer
विराट कोहली - फोटो : file

भारतीय कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की कोई कमी नहीं। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस मिल जाएंगे। भारतीय कप्तान की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में भी उनके मुरीद हैं और यह फैन कोई और नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद हैं।

Virat Kohli Is Pakistan Legend Javed Miandad Favourite Indian Cricketer
जावेद मियांदाद
पाकिस्तान के महान क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज चुना हैं क्योंकि वह उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं और उनका कहना है कि भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड ही काफी कुछ बयां करता है।
Virat Kohli Is Pakistan Legend Javed Miandad Favourite Indian Cricketer
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कोहली को उनकी 'बेहतरीन' बल्लेबाजी के कारण पसंदीदा बताया। मौजूदा भारतीय टीम में प्रतिभा और गहराई के बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मियांदाद ने कोहली की उनके आंकड़ों और जिस तरीके से उन्होंने इसे हासिल किया है, यह देखकर काफी प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Is Pakistan Legend Javed Miandad Favourite Indian Cricketer
जावेद मियांदाद - फोटो : ट्विटर

मियांदाद ने कहा, 'मुझसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम में कौन सर्वश्रेष्ठ है तो मैंने विराट कोहली को चुना।' उन्होंने कहा, 'मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका प्रदर्शन ही काफी कुछ बयां करता है। लोगों को यह स्वीकारना होगा क्योंकि आंकड़े सबसे सामने हैं।' उन्होंने कहा, 'विराट ने दक्षिण अफ्रीका में सचमुच काफी अच्छा प्रदर्शन किया जबकि विकेट अच्छा नहीं था और उन्होंने शतक जड़ा। आप नहीं कह सकते कि वह तेज गेंदबाजों से भयभीत होता है या वह उछाल भरी पिचों पर नहीं खेल सका या फिर वह स्पिनरों को बेहतर ढंग से नहीं खेल पाता।'

विज्ञापन
Virat Kohli Is Pakistan Legend Javed Miandad Favourite Indian Cricketer
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

मियांदाद ने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा और कोहली दोनों को खेलते देखकर लगता है कि बल्लेबाजी कितनी आसान है। कोहली के बारे में उन्होंने कहा, 'वह क्लीन हिटर है। उसे शॉट्स देखिए, उसे बल्लेबाजी करते हुए देखकर इतना अच्छा लगता है। वह बेहतरीन बल्लेबाज है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed