{"_id":"5b0670d94f1c1b165e8b6c4f","slug":"virat-kohli-injured-before-participate-in-county-cricket-and-england-tour-of-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को लग सकता है करारा झटका, कोहली का इंग्लैंड दौरे पर खेलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को लग सकता है करारा झटका, कोहली का इंग्लैंड दौरे पर खेलना मुश्किल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नेक स्प्रेन की तकलीफ के चलते अपना इंग्लैंड दौरा रद्द कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुतबिक कोहली को नेक स्प्रेन की समस्या के चलते आराम करना पड़ा सकता है। बता दें कि कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भी जाना था। काउंटी क्रिकेट में कोहली सर्रे की टीम से खेलने वाले थे। वहीं इसके ठीक बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भी रवाना होना था, लेकिन इस समस्या के बाद कोहली का इंग्लैंड जाना अब मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया था कि कोहली खार स्थित हॉस्पिटल में चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें स्लिप डिस्क की परेशानी बताई गई थी, लेकिन अब खबर मिल रही है की उन्हें स्लीप डिस्क नहीं बल्कि नेक स्प्रेन की समस्या है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : social media
सूत्रों की मानें तो यह मामला स्लिप डिस्क का नहीं बल्कि नेक स्प्रेन का है। कोहली को यह समस्या वर्कलोड ज्यादा होने की वजह से भी हो सकती है। फिलहाल डॉक्टर्स उनके वर्कलोड की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा- हम एक योजना तैयार कर रहे हैं, जिससे उनकी काउंटी कार्यकाल को कम किया जा सके। प्लान के अनुसार, वह दो चार दिवसीय मुकाबले तो खेलेंगे, लेकिन रॉयल लंदन कप (50 ओवर) 5 मुकाबले नहीं खेल सकेंगे।
बता दें कि इंग्लैंड दौरे से पहले इंग्लिश क्रिकेटरों की रणनीति को समझने के लिए विराट कोहली काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जाने वाले थे। इसके लिए उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले और ऐतिहासिक टेस्ट को भी दरकिनार कर दिया था। लेकिन इस समस्या के बाद विराट का काउंटी क्रिकेट खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
बता दें कि इंग्लैंड दौरे से पहले इंग्लिश क्रिकेटरों की रणनीति को समझने के लिए विराट कोहली काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जाने वाले थे। इसके लिए उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले और ऐतिहासिक टेस्ट को भी दरकिनार कर दिया था। लेकिन इस समस्या के बाद विराट का काउंटी क्रिकेट खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।