फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli gifts BMW car and MS Dhoni gifts Kawasaki Ninja bike to KL Rahul on wedding

KL Rahul Wedding Gift: कोहली ने बीएमडबल्यू कार तो धोनी ने दी बाइक, शादी में राहुल को मिले करोड़ों के तोहफे

Thu, 26 Jan 2023 11:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 11:33 AM IST
सार

लोकेश राहुल को शादी के बाद कई महंगे तोहफे मिले हैं। इनमें विराट कोहली की बीएमडबल्यू और धोनी कवाशिकी निन्जा बाइक भी शामिल है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli gifts BMW car and MS Dhoni gifts Kawasaki Ninja bike to KL Rahul on wedding
केएल राहुल-एसएस धोनी - फोटो : social Media

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को प्रेमिका अथिया शेट्टी से शादी की। ये दोनों लंबे समय से रिलेशन में थे और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस मौके पर लोकेश राहुल को क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों ने कई महंगे तोहफे दिए हैं। इनमें से महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सलमान के तोहफे सबसे ज्यादा महंगे हैं। हालांकि, राहुल या उन्हें गिफ्ट देने वाली हस्ती ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल को करोड़ों के तोहफे मिले हैं। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के दो पूर्व कप्तानों ने राहुल के लिए दो बेहद शानदार उपहारों पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए। धोनी, जिनके नेतृत्व में राहुल ने भारत के लिए अपना वनडे और टी20 मैच खेला। उन्होंने उन्हें 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक उपहार में दी, जबकि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने केएल और अथिया को एक बीएमडब्ल्यू कार भेंट की, जिसकी कीमत 2.70 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


धोनी ने राहुल को जो बाइक दी है, उसमे मॉडल को लेकर सटीक जानकारी नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि धोनी, जो खुद एक बाइक प्रेमी हैं। उन्होंने निंजा एच2आर बाइक राहुल को दी है, जिसकी भारत में शोरूम कीमत ₹79,90,000 है। हालांकि धोनी और कोहली खुद शादी में नहीं आ सके, लेकिन माना जा रहा है कि उनके तोहफे जरूर पहुंचे। राहुल और अथिया ने खंडाला में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में फिल्म उद्योग और भारतीय क्रिकेट दोनों से कई लोकप्रिय हस्तियों को आमंत्रित किया गया था, कई अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी वर्तमान में आईपीएल 2023 की तैयारी कर रहे हैं, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं, कोहली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का हिस्सा होने की वजह से शादी में शामिल नहीं हो सके। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोहली की तरह दोनों भारतीय टीम का हिस्सा थे। राहुल को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में राहुल टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।  


अभिनेता सुनील शेट्टी और पत्नी माना ने राहुल-अथिया को मुंबई में 50 करोड़ रुपये का एक आलीशान अपार्टमेंट उपहार में दिया है। अभिनेता सलमान खान ने उन्हें 1.6 करोड़ की ऑडी कार दी है। जैकी श्रॉफ ने अथिया के लिए 30 लाख रुपये और अर्जुन कपूर ने 1.5 करोड़ रुपये की एक घड़ी और ब्रेसलेट गिफ्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed