{"_id":"6326a5be01088954fc5f43d0","slug":"virat-kohli-gets-a-stylish-haircut-ahead-of-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: टी20 विश्व कप से पहले विराट कोहली ने बदला लुक, नए हेयरस्टाइल के साथ तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: टी20 विश्व कप से पहले विराट कोहली ने बदला लुक, नए हेयरस्टाइल के साथ तस्वीरें वायरल
Sun, 18 Sep 2022 10:33 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:33 AM IST
सार
टी20 विश्व कप से पहले विराट ने अपने बालों के साथ प्रयोग किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वह अलग अंदाज में नजर आएंगे। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मोहाली पहुंच गई है। विराट कोहली भी टीम के साथ मोहाली पहुंचे हैं। इस सीरीज से पहले विराट कोहली अपने बालों की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने राशिद से अपने बाल कटवाए हैं और उनका नया लुक बहुत ही शानदार दिख रहा है। खुद राशिद ने विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "खुद किंग के साथ" और विराट कोहली को टैग किया।
विराट कोहली अक्सर किसी द्विपक्षीय सीरीज से पहले अपने बाल कटवाते हैं और नए-नए अंदाज में बाल कटवाते रहते हैं। उनका हेयरस्टाइल हमेशा चर्चा में रहा है। विराट के नए लुक की तस्वीरें सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट राशिद सलमानी ने साझा की हैं, उन्होंने कहा कि उन्होंने कोहली को नया रूप दिया है। इस पोस्ट में विराट अपने अंडरकट फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, गायक हार्डी संधू ने लिखा “छा गए गुरु।”
सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट राशिद सलमानी विराट से पहले हार्दिक पांड्या को भी नया लुक दे चुके हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के अभिनेता भी उनसे नया हेयरस्टाइल बनवाते हैं। राशिद ने इससे पहले हार्दिक के साथ भी अपनी फोटो शेयर की थी।
विज्ञापन
एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'वह काफी हॉट लग रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। विश्व कप से पहले, टीम इंडिया 20 सितंबर से मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

लय में लौट चुके हैं कोहली
विराट कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली और लय में लौटने के संकेत दिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में विराट का पहला शतक था। उन्होंने 1020 दिन बाद शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट से ऐसी ही कई पारियों की उम्मीद होगी।