भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जो कमाल विराट ने किया है वैसा कमाल कोई नहीं कर पाएगा। शास्त्री ने कहा कि विराट की कप्तानी में भारत ने साल 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद टीम इंडिया ने पिछली बार (2018-19) ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से मात दी थी। भारत की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। भारतीय टीम ने अपने 71 साल के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज हराने में सफलता हासिल की थी। इसके साथ ही विराट कोहली पहले एशियाई कप्तान बन गए थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी।
3 of 5
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोच शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना आसान नहीं है, मगर विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऐसा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की उस जीत को भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक माना जाता है। शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि लंबे समय तक कोई भी भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस सफलता को नहीं दोहरा पाएगा।
4 of 5
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : twitter
कोच शास्त्री ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जीत को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि आप इसे आसानी से हासिल नहीं कर सकते हैं। एक प्रोफेशनल खिलाड़ी होने के नाते, आपको पता होता है कि जब आप मुश्किल परिस्थितियों में जीत हासिल करते हैं, तो आप सम्मान पाने के हकदार होते हैं।
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
हालांकि, इस बार कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। फिलहाल, चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत को 43 साल से जीत का इंतजार है। अगर यह संभव हो जाता है तो रहाणे बिशन सिंह बेदी वाला कमाल दोहराएं, क्योंकि इस मैदान पर टीम इंडिया को एकमात्र जीत 1978 में मिली थी, उस समय बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम के कप्तान थे।