फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat kohli falls to left arm spin fourth time in 2023, can be big issue for team india in ODI WC

Virat Kohli: इस साल चौथी बार बाएं हाथ के स्पिनर का शिकार बने विराट कोहली, विश्व कप में हो सकती है परेशानी

Tue, 12 Sep 2023 09:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 09:32 PM IST
सार

विराट कोहली अपने करियर में स्पिन गेंदबाजों को बहुत अच्छे से खेलते रहे हैं, लेकिन अब बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज उन्हें काफी परेशान कर रहे हैं। इस साल वह चार बार बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों का शिकार बन चुके हैं।
 

विज्ञापन
Virat kohli falls to left arm spin fourth time in 2023, can be big issue for team india in ODI WC
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ था। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में इस मैच में भी टीम इंडिया से 300 रन से ज्यादा की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहले शुभमन गिल आउट हुए फिर अगले ही ओवर में विराट कोहली आउट हो गए। 15 घंटे पहले कोहली ने इसी मैदान पर 122 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इस मैच में वह सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने उनका विकेट लिया। अब विराट कोहली के लिए बाएं हाथ के स्पिनर चुनौती बनते जा रहे हैं और विश्व कप से पहले यह भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात है।
विज्ञापन


बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालगे के सामने विराट कोहली मुश्किल में थे। पूर्व कप्तान कुछ भी बीच में करने में सक्षम नहीं थे, क्योंकि 20 वर्षीय दुनिथ वेलालगे गेंद को टर्न और ग्रिप करवा रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही और रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। इसके बाद वेलालगे ने पांच विकेट लेकर टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। 
विज्ञापन


आर प्रेमदासा स्टेडियम में विराट कोहली ने लगातार चार वनडे शतक लगाए थे, जिसमें सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ लगाया गया शतक भी शामिल था। हालांकि, इस मैच में वेलालगे ने उन्हें दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार करने दिया। दुनिथ वेलालगे यहीं नहीं रुके और उन्हें अच्छी तरह से सेट रोहित शर्मा का बड़ा विकेट मिला। बाएं हाथ के स्पिनर ने भारत के कप्तान को नीची गेंद पर बोल्ड किया। रोहित जब आउट हुए तो 47 गेंदों में 53 रन बना चुके थे। रोहित ने कुछ समय पहले ही वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिनरों के खिलाफ विराट कोहली का संघर्ष को हाल के दिनों में भारत के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वह अपने करियर में 22 बार बाएं हाथ के स्पिनरों का शिकार बने हैं। 2023 में यह चौथी बार है जब वह किसी बाएं हाथ के स्पिनर के हाथों आउट हुए हैं।

2023 में विराट कोहली बनाम लेफ्ट-आर्म स्पिन
  • जनवरी में मिचेल सेंटनर ने आउट किया
  • जनवरी में मिचेल सेंटनर ने आउट किया
  • मार्च में एश्टन एगर ने आउट किया
  • सितंबर में दुनिथ वेलालगे ने आउट किया
अंत में टीम इंडिया इस मैच में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.1 ओवर में 213 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed