{"_id":"62924507b880ae5d174ef2cf","slug":"virat-kohli-dinesh-karthik-emotional-message-after-rcb-s-exit-from-ipl-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद आरसीबी के विराट कोहली और दिनेश कार्तिक का इमोशनल मैसेज, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद आरसीबी के विराट कोहली और दिनेश कार्तिक का इमोशनल मैसेज, जानें क्या कहा
Sat, 28 May 2022 09:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 May 2022 09:21 PM IST
सार
आईपीएल 2022 में कोहली कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 341 रन बनाए। उन्हें जूझता देख भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि कोहली को खेल से ब्रेक लेना चाहिए।
विज्ञापन
विराट कोहली और दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है। क्वालिफायर-2 मुकाबले में आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया। मैच हारने के साथ ही एकबार फिर विराट कोहली का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। इस लीग में वह पहले सीजन से आरसीबी से जुड़े हुए हैं, लेकिन उनकी टीम अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
आईपीएल से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर अपनी फ्रेंचाइजी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखा। कोहली ने लिखा- कभी-कभी आप जीतते हैं और कभी-कभी हार का सामना करना पड़ता है, लेकिन फैन्स (12वीं मैन आर्मी) आप हमारे लिए शानदार रहे हैं। आप हमारे पूरे अभियान में हमारा समर्थन करते रहे हैं। आप क्रिकेट को खास बनाते हैं। सीखना कभी नहीं रुकता। टीम मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद जो इस शानदार फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। अगले सीजन में मिलते हैं।
Sometimes you win, and sometimes you don't, but the 12th Man Army, you have been fantastic, always backing us throughout our campaign. You make cricket special. The learning never stops. (1/2) pic.twitter.com/mRx4rslWFK
— Virat Kohli (@imVkohli) May 28, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में कोहली कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 341 रन बनाए। उन्हें जूझता देख भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने कहा था कि कोहली को खेल से ब्रेक लेना चाहिए। कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कप्तानी करते दिखेंगे।
कोहली और रोहित दोनों इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट 1 से 5 जुलाई के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं, दिनेश कार्तिक ने भी हार के बाद इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- मैं आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहा हूं, लेकिन आरसीबी में आकर मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिला। मैदान में आरसीबी के फैन्स का जो उत्साह देखने को मिला, वह मुझे कहीं और नहीं मिला।
दिनेश कार्तिक और विराट कोहली
दिनेश कार्तिक और विराट कोहली
कार्तिक ने कहा- मैं वास्तव में आप जैसे फैन्स का आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद, आप फैन्स मेरे जीवन में बहुत मायने रखते हैं, क्योंकि आप लोगों की वजह से मुस्कुराने को मिलता है। मैं वास्तव में आभारी हूं कि मुझे यह फ्रेंचाइजी और यह फैनबेस मिला है, जिन्होंने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया है। एक टीम के रूप में हमने जो किया है, उसे हासिल करने के लिए मैं कई मायनों में शुक्रगुजार हूं। हम अगले सीजन में और कड़ी मेहनत करेंगे।
कार्तिक को इस सीजन बैंगलोर ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे और बैंगलोर के लिए कई मैच फिनिश किए। कार्तिक ने 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। 200 से ऊपर रन बनाने वालों में कार्तिक का स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ रहा।
कार्तिक को इस सीजन बैंगलोर ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन शानदार फॉर्म में रहे और बैंगलोर के लिए कई मैच फिनिश किए। कार्तिक ने 16 मैचों में 55 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। 200 से ऊपर रन बनाने वालों में कार्तिक का स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ रहा।