फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli dance on Samantha song in Glenn Maxwell wedding, Fans said there is scope in acting

Glen Maxwell Wedding: मैक्सवेल की देशी शादी में सामंथा के गाने पर नाचे विराट, फैंस बोले- एक्टिंग में बहुत स्कोप है

Fri, 29 Apr 2022 01:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 01:48 PM IST
सार

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ देशी अंदाज में शादी रचाई थी। इस शादी में विराट कोहली जमकर नाचे थे। उनके डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli dance on Samantha song in Glenn Maxwell wedding, Fans said there is scope in acting
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली पुष्पा फिल्म के गाने "उ अंटावा" पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर विराट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस खराब फॉर्म के चलते विराट पर निशाना साध रहे हैं। आलोचकों ने विराट को लेकर कहा है कि एक्टिंग में ज्यादा स्कोप है। वहीं, एक यूजर ने तो यहां तक कहे दिया कि विराट के पास बल्लेबाजी की तुलना में डांस की कला ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की शादी का है। उन्होंने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। आरसीबी ने मैक्सवेल की शादी के फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। इसके बाद ही विराट को ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Image

आलोचकों ने जमकर किया ट्रोल
विराट के एक आलोचक ने लिखा कि निश्चित रूप से विराट खुश हैं। अगर आप मुझे 16 करोड़ रुपये सिर्फ ऑक्सीजन बर्बाद करने के लिए देंगे तो मैं माइकल जैक्सन से बेहतर डांस करूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा "इतना नाच रहा है, पक्का लास्ट मैच में शतक मारा होगा।" एक यूजर ने 70 शतक लगाने वाले विराट के बारे में लिखा कि उनकी डांस करने की कला बल्लेबाजी की कला से बेहतर है। उन्हें अपने मजबूत पहलू पर ध्यान देना चाहिए। 

Image

आईपीएल 2022 में फ्लॉप रहे हैं विराट
नवंबर 2019 के बाद से विराट का बल्ला उनसे रूठा हुआ है। वो तीनों फॉर्मेट मिलाकर 100 से ज्यादा पारियां खेल चुके हैं और अब तक उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है। आईपीएल 2022 में वो अब तक कोई अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं। इस सीजन उन्होंने नौ पारियों में 16 के औसत से 128 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 48 रन रहा है। इस बीच वो लगातार दो पारियों में शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। विराट की टीम आरसीबी अब अगला मैच टेबल टॉपर गुजरात के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी फिलहाल 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। 
 

आरसीबी ने शेयर की तस्वीरें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैक्सवेल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया  पर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में मैक्सवेल और विनी रमन सहित सभी मेहमान भारतीय परिधान में दिख रहे हैं। विराट से लेकर प्लेसिस तक पूरी टीम भारतीय कपड़े पहनकर शादी की पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की और डांस भी किया। 

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed