फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma is shocked by Sourav Ganguly statement said this about the selection committee

बयानबाजी: गांगुली के बयान से हैरान हैं विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा, चयन समिति को लेकर कही यह बात

Sat, 11 Dec 2021 01:57 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 11 Dec 2021 01:57 PM IST
सार

बीते बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान घोषित किया था। बीसीसीआई के इस फैसले से विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा काफी हैरान है। उनका कहना है कि चयनकर्ताओँ को कम से कम विराट के साथ इस मामले पर स्पष्ट हो जाना चाहिए था। 

विज्ञापन
Virat Kohli childhood coach Rajkumar Sharma is shocked by Sourav Ganguly statement said this about the selection committee
विराट कोहली-राजकुमार शर्मा - फोटो : social Media

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार को रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान घोषित किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के इस फैसले के बाद कई लोगों को हैरानी हुई। रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह लेंगे। कोहली ने 2021 टी-20 विश्व कप से पहले पुष्टि की थी कि वह कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए देते हुए सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। विश्व कप के बाद विराट ने वैसा ही किया जिसके बाद रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी सौंपी गई थी। 

विज्ञापन


राजकुमार शर्मा को हुई हैरानी

बीसीसीआई द्वारा विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने की घोषणा कई लोगों के लिए आश्चर्यचकित करने वाली थी। क्योंकि कोहली ने अपने बयान में विशेष रूप से उल्लेख किया था कि वह एकदिवसीय और टेस्ट में टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक थे। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी इस अचानक घोषणा से भी हैरान थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चयनकर्ताओं को फैसला लेने से पहले कोहली के साथ स्पष्ट होना चाहिए था जब उन्होंने टी-20 से टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। 
विज्ञापन


विराट का फोन बंद है

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं विराट कोहली से अभी तक बात नहीं कर पाया हूं, कुछ कारणों के चलते उनका फोन बंद है, लेकिन जहां तक मेरी राय है उन्होंने विशेष रूप से टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और चयनकर्ताओं को उन्हें सीधे सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों से हटने के लिए कहना चाहिए था, या बिल्कुल भी नहीं हटना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव गांगुली के बयान से हैरान हैं राजकुमार शर्मा

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कप्तानी में बदलाव पर सौरव गांगुली की हालिया बयानों पर हैरानी जताई है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा था कि बोर्ड ने कोहली से अनुरोध किया था कि वह टी-20 से कप्तान के रूप में पद न छोड़ें। राजकुमार शर्मा ने कहा, मैंने हाल ही में सौरव गांगुली के बयानों को पढ़ा कि उन्होंने कोहली को टी-20 से कप्तानी से हटने के लिए नहीं कहा था, मुझे ऐसा कुछ याद नहीं है। यह बयान मेरे लिए हैरान करने वाला था। शर्मा ने आगे चयन समिति से निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता रखने की बात कही। उन्होंने कहा, चयन समिति निर्णय के पीछे कोई कारण नहीं बताती है, हमें नहीं पता कि प्रबंधन या बीसीसीआई या चयनकर्ता क्या चाहते हैं, कोई स्पष्टीकरण नहीं है, कोई पारदर्शिता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed