फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Becomes Quickest To Score 25000 Runs In International Cricket Breaks Sachin Tendulkar Record

IND vs AUS: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा

Sun, 19 Feb 2023 04:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे करके इतिहास रच दिया। कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए।

विज्ञापन
Virat Kohli Becomes Quickest To Score 25000 Runs In International Cricket Breaks Sachin Tendulkar Record
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे करके इतिहास रच दिया। कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए। वह सबसे तेज 25 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में विराट ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोहली ने अपनी 549वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में इस आंकड़े को छू लिया। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 577 पारी खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 588, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कालिस ने 594, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 608 और महेला जयवर्धने ने 701 पारियों में 25000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli Becomes Quickest To Score 25000 Runs In International Cricket Breaks Sachin Tendulkar Record
विराट कोहली - फोटो : BCCI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का प्रदर्शन
फॉर्मेट मैच पारी रन शतक
टेस्ट 106 180 8195 27
वनडे 271 262 12809 46
टी20 115 107 4008 1
कुल 492 549 25012 74
विज्ञापन

कोहली को टॉड मर्फी ने किया आउट
केएल राहुल और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर आए। उन्होंने 31 गेंद पर 20 रन बनाए। टॉड मर्फी ने विराट को स्टंप आउट कराया। हालांकि, उनके आउट होने के बावजूद टीम इंडिया ने इस मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय टीम 262 रन बनाने में कामयाब हुई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली। उसकी टीम दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला। भारत ने चार विकेट पर 118 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed