फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli appreciates cheteshwar pujara for his century against england

चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारी ने जीता विराट कोहली का दिल, कप्तान ने भी जड़े तारीफों के पुल

Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
virat kohli appreciates cheteshwar pujara for his century against england
विराट-पुजारा

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा की नाबाद 132 रन की पारी को उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया। कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी के लिए पुजारा को दिये साक्षात्कार में कहा, 'मैंने तुम्हारी जो पारियां देखी हैं उसमें से यह सर्वश्रेष्ठ पारी है। मुझे लगा की कोलंबो में खेली गयी तुम्हारी पारी सर्वश्रेष्ठ थी, लेकिन इस पारी को शीर्ष पर होना चाहिए।'

विज्ञापन


पुजारा ने कोलंबो की अपनी पारी से इसकी तुलना करते हुए उम्मीद जतायी कि यह पारी श्रृंखला के लिए अहम साबित होगी। उन्होंने कहा, 'कोलंबो में परिस्थिति चुनौतीपूर्ण थी लेकिन यहां की स्थिति और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी और श्रृंखला अब काफी संतुलित है। इस पारी के कारण हमारी स्थिति थोड़ी अच्छी है और अगर हम आज अच्छी गेंदबाजी कर सके, तो उन्हें सस्ते में आउट कर सकते हैं और टेस्ट मैच जीत सकते हैं। यह श्रृंखला का रुख तय करने वाला हो सकता है।'
विज्ञापन


पुजारा ने नौवें विकेट के लिए इशांत शर्मा (14) के साथ 32 और जसप्रीत बुमराह (छह) के साथ दसवें विकेट के लिये 46 रन जोड़कर भारत के स्कोर को 273 रन तक पहुंचाया और पहली पारी में बढ़त भी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed