फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli announces on that he is stepping down as the teams T20 Captain after T20 World Cup in dubai

Virat Kohli: विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली, तीन दिन से थीं अटकलें

Thu, 16 Sep 2021 06:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Sep 2021 06:41 PM IST
सार

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी दी। कोहली ने अपने फैसले के पीछे अधिक वर्कलोड और काम के अधिक दबाव का हवाला दिया। 

विज्ञापन
Virat Kohli announces on that he is stepping down as the teams T20 Captain after T20 World Cup in dubai
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा एलान किया है। कोहली ने गुरुवार को ट्वीट के जरिये जानकारी देते हुए कहा कि वह आगामी वर्ल्ड कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने एक भावुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सभी साथी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई को भी धन्यवाद दिया और साथ ही खुद को सौभाग्यशाली भी बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर कप्तानी छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा में बतौर कप्तान जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। विराट ने आगे कहा खेल में वर्कलोड एक बड़ी भूमिका अदा करता है। पिछले 8-9 वर्षों में तीनों फॉर्मेट में काफी दवाब बढ़ा है। यहीं नहीं पिछले 5-6 साल में तीनों प्रारूपों में लगातार कप्तानी कर रहा हूं तो मुझे लगता है मैं टेस्ट और वन-डे के लिए पूरी तरह तैयार रहूं। टी-20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान मैंने वो सबकुछ किया जो करना चाहिए था और आगे भी बतौर बल्लेबाज मैं अपना योगदान देता रहूंगा। यह एक कठिन फैसला था लेकिन सबसे सलाह मशविरा कर मैंने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




कोहली ने अपने फैसले को लेकर कोच रवि शास्त्री और उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ चर्चा की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैंने रवि भाई और रोहित, जो नेतृत्व समूह का एक अनिवार्य हिस्सा रहे हैं, उनके साथ इस मसले पर बहुत गहन चर्चा के बाद मैंने अक्तूबर में दुबई में विश्व कप के बाद टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।'

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'मैंने एक ही समय में सभी चयनकर्ताओं के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी बात की है। मैं भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय टीम की पूरी क्षमता से सेवा करना जारी रखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed