फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and Sachin Tendulkar Wishes Birthday to sachin tendulkar Laxman said most Auspacious day

Sachin Birthday: विराट कोहली और अर्जुन तेंदुलकर ने सचिन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लक्ष्मण बोले- यह सबसे शुभ दिन

Sun, 24 Apr 2022 04:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 04:58 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली और वीवीएस लक्ष्मण सहित उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लक्ष्मण ने इसे सबसे शुभ दिन बताया है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and Sachin Tendulkar Wishes Birthday to sachin tendulkar Laxman said most Auspacious day
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 49 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन का शुभकामनाएं दी हैं। सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 16 साल की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले सचिन इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन


सचिन के 49वें जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस ने उन्हें खास तोहफा देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके साथ पहली मुलाकात के अनुभव भी साझा किए हैं। इस वीडियो के अंत में अर्जुन तेंदुलकर कहते हैं "मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहूंगा। अपने दिन का मजा लीजिए, मेरे जीवन में आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए शुक्रिया।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विराट ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा "सबसे महान में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लिए यह शानदार हो सचिन पाजी।"

Embed-Virat-Sachin-2404

सहवाग, गागुली जैसे दिग्गजों ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "सबसे शुभ दिन, जब कोई आपके जैसी महानता और क्षमता का खिलाड़ी इस धरती पर आया। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों और आप अपने सपनों से ज्यादा हासिल करें। आप स्वस्थ रहें और सभी को अपने प्यार से प्रेरित करें।"



दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने लिखा "जन्मदिन की शुभकामनाएं सचिन सर, आपके समर्थन और देखरेख के लिए धन्यवाद। आप एक प्रेरणा हैं।"



भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया "जन्मदिन की शुभकामनाएं पाजी, आपको दुनियाभर की सब खुशियां मिलें। आपना दिन शानदार हो। एक बार आफ बायो बबल से बाहर आए फिर जमकर जश्न मनाएंगे। आपके लिए हमेशा प्यार.."



आईपीएल 2022 में कमाल की बल्लेबाजी कर सुर्खियों में आए दिनेश कार्तिक ने लिखा "महान खिलाड़ी होते हैं फिर महानतम खिलाड़ी आते हैं और फिर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं सचिन सर।"



बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा "जिस इंसान ने दुनियाभर में करोड़ों लोगों को क्रिकेट के प्यार के लिए जोड़ दिया, जिसका जादू फील्ड के अंदर और स्वभाव बाहर कई लोगों को प्रेरणा देता है। जन्मदिन की शुभकामनाएं सचिन।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed