{"_id":"624d6ed12eb1c24e8e574467","slug":"virat-kohli-and-rohit-sharma-remains-in-top-ten-in-icc-odi-ranking-imam-ul-haq-climbs-seven-spots","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC ODI Rankings: बल्लेबाजों में विराट-रोहित टॉप 10 में मौजूद, पाकिस्तान के इमाम को सात स्थान का फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ODI Rankings: बल्लेबाजों में विराट-रोहित टॉप 10 में मौजूद, पाकिस्तान के इमाम को सात स्थान का फायदा
Wed, 06 Apr 2022 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 04:31 PM IST
सार
पाकिस्तान के बाबर आजम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं भारत के विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के इमाम उल हक को सात स्थान का फायदा हुआ है। वो तीसरे स्थान पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के विराट कोहली और रोहित शुरुआती पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं। वहीं गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में अश्विन दूसरे और बुमराह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बुमराह को एक स्थान का फायदा मिला है। सबसे बड़ा फायदा पाकिस्तान के इमाम उल हक को मिला है। इमाम सात स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। वहीं गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी को बड़ा फायदा मिला है। वो आठ स्थान की छलांग के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो अर्धशतक लगाने वाले डीन एल्गर को तीन स्थान का फायदा हुआ है। उन्होंने 67 और 64 रन की पारियां खेली थीं। वो अब 13वें नंबर पर आ चुके हैं। इस मैच में बांग्लादेश के महमुदुल्लाह हसन जॉय ने बेहतरीन शतक लगाया था। वो पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट में शतक लगाया। उन्हें 37 स्थान का फायदा हुआ है और वो टेस्ट रैंकिंग में 66वें पायदान पर आ चुके हैं।
बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं
बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शुरुआती 10 बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पहले, स्टीव स्मिथ दूसरे और केन विलियम्सन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजों में पैट कमिंस पहले स्थान पर हैं। भारत के अश्विन दूसरे और बुमराह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे कगिसो रबाडा एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। शाहीन अफरीदी भी एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
गेंदबाजों की रैंकिंग में केशव महाराज को फायदा
दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। वो 28वें नंबर पर आ चुके हैं। टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 32 रन देकर सात विकेट झटके थे। वहीं बांग्लादेश के मेंहदी हसन ने पहली पारी में 94 रन देकर तीन विकेट और दूसरी पारी में 85 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ है और वो क्रिस वोक्स के साथ 31वें नंबर पर आ चुके हैं।
ऑलराउंडर रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। जडेजा पहले अश्विन दूसरे और जेसन होल्डर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
वनडे में बाबर की बादशाहत कायम
वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगातार दो शतक लगाए थे और सीरीज में 276 रन बनाए थे। इस सीरीज में उनका औसत 138 का रहा था। वहीं इसी सीरीज में 149 के औसत से 298 रन बनाने वाले इमाम उल हक को सात स्थान का फायदा हुआ है। वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और तीन स्थान के नुकसान के साथ 10वें नंबर पर आ चुके हैं। उनके जोड़ीदार ट्रेविस हेड को पांच पायदान का फायदा हुआ है, वो 34वें नंबर पर आ चुके हैं।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम तीन स्थान के फायदे के साथ 25वें पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 140 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं अपने करियर की आखिरी सीरीज खेलने वाले रॉस टेलर को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वो छठे पायदान पर आ गए हैं।
गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी की बड़ी छलांग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल करने वाले शाहीन अफरीदी ने आठ स्थान की छलांग लगाई है और टॉप 10 में पहुंच गए हैं। वो सातवें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा को पांच स्थान का नुकसान हुआ है। वो टॉप से 10 बाहर होने के साथ ही 14वें स्थान पर आ गए हैं। नीदरलैंड के फ्रेड क्लासेन 23 स्थान की छलांग के साथ 55वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं ईश सोढ़ी पांच स्थान के फायदे के साथ 37वें नंबर पर आ चुके हैं।
ऑलराउंडर की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कॉलिन डि ग्रांडहोम छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं मिशेल सैंटनर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले पायदान पर बने हुए हैं।