फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli and other players to leave for England on tuesday to prepare for WTC Final

WTC Final: टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, विराट सहित ये खिलाड़ी मंगलवार को पहुंचेंगे इंग्लैंड

Mon, 22 May 2023 08:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 May 2023 08:39 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने पहले ही साफ किया था कि आईपीएल 2023 के लीग मैच खत्म होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के वो खिलाड़ी लंदन पहुंच जाएंगे, जिनकी टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंची हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli and other players to leave for England on tuesday to prepare for WTC Final
मोहम्मद सिराज, विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल 2023 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब छह टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं, लीग स्टेज से ही बाहर होने वाली टीमों के खिलाड़ियों पर अब नई जिम्मेदारी है। आरसीबी, हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान और पंजाब की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई हैं। इन टीमों में शामिल भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी मंगलवार को तड़के इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। इन खिलाड़ियों पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


भारतीय टीम को सात से 11 जून ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। इंग्लैंड के ओवल में होने वाले इस मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी मई से ही अभ्यास में जुट जाएंगे। विराट कोहली के साथ मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी इंग्लैंड पहुंचेंगे। इन सभी खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंची हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ भी लंदन पहुंचेगा। 
विज्ञापन

Virat Kohli and other players to leave for England on tuesday to prepare for WTC Final
विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि कुल मिलाकर दो या तीन हिस्सों में भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचेगी। सबसे पहले मंगलवार सुबह 4.30 बजे कुछ खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के साथ रवाना होंगे। इसके बाद प्लेऑफ में खेल रहे खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचेंगे। प्लेऑफ के बाद इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, श्रीकर भरत और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। चेतेश्वर पुजारा पहले से ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

भारतीय टीम के अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल के दो महीने बाद टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने जा रहे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के केवल तीन खिलाड़ी ही इस लीग का हिस्सा थे। पिछले हफ्ते रिकी पोंटिंग ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई फाइनल के लिए मानसिक रूप से बेहतर तैयार होंगे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं और उनके पास लय होगी।

पोटिंग ने कहा था "इसे देखने के दो तरीके हैं। विराट जैसे किसी व्यक्ति के लिए, क्या वह अब खेलना बेहतर है और लगातार आधार पर रन बना रहे हैं और आत्मविश्वास से खेल रहे हैं, बजाय इसके कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घर पर हैं जो ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन मानसिक रूप से बेहतर तैयार होंगे।" 

भारतीय टीम 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल न्यूजीलैंड से हार गई थी। अब लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया की कोशिश खिताब जीतने पर होगी। भारत ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जून 2013 में जीती थी। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश 10 साल बाद फिर कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed