{"_id":"64257728562d846fea0189a5","slug":"virat-kohli-10th-class-marksheet-photo-marks-maths-sports-all-you-need-to-know-ipl-2023-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Marksheet: कोहली को 10वीं क्लास में मिले थे इतने नंबर, खुद शेयर की मार्कशीट, हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Marksheet: कोहली को 10वीं क्लास में मिले थे इतने नंबर, खुद शेयर की मार्कशीट, हो जाएंगे हैरान
Thu, 30 Mar 2023 05:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:23 PM IST
सार
कोहली ने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी। उन्होंने यह एग्जाम 2004 में पास किया था। कोहली की मार्क्सशीट में कुल पांच विषय हैं। इनमें इंग्लिश, हिंदी, गणित, साइंस, सोशल साइंस और इंट्रोडक्टरी आईटी है।
विज्ञापन
कोहली की मार्कशीट
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह इस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए जोर लगाएंगे। आईपीएल के 16वें संस्करण में आरसीबी का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार उनके बल्ले से रनों की बरसात होगी। हालांकि, कोहली इन दिनों अपनी पुरानी यादों को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कोहली ने 10वीं क्लास की मार्कशीट शेयर की है।
विज्ञापन
कोहली ने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी। उन्होंने यह एग्जाम 2004 में पास किया था। कोहली की मार्क्सशीट में कुल पांच विषय हैं। इनमें इंग्लिश, हिंदी, गणित, साइंस, सोशल साइंस और इंट्रोडक्टरी आईटी है। इंग्लिश में उन्हें 83, हिंदी में 75, मैथ्स में 51, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी आईटी में 74 नंबर हैं। हालांकि, उन्होंने खुद पर तंज करते हुए छठे नंबर पर स्पोर्ट्स लिखकर क्वेश्चन मार्क बनाया है।
It's funny how the things that add the least to your marksheet, add the most to your character.
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) March 30, 2023
Class 10th Marksheet of Virat Kohli pic.twitter.com/d48rCObSFx
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने इस मार्क्सशीट को शेयर करते हुए विराट ने लिखा है - यह मजेदार है कि कैसे चीजें जो आपकी मार्कशीट में सबसे कम जुड़ती हैं, वह आपके चरित्र में सबसे अधिक जुड़ती हैं। यानी वह कहना चाह रहे थे कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था स्पोर्ट्स में वह करियर बनाएंगे, लेकिन अब वह दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं। स्पोर्ट्स की दुनिया में कोहली एक बड़े एथलीट हैं।
कोहली ने भारत के लिए अब तक 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 8416 रन, वनडे में 12898 रन और टी20 में 4008 रन हैं। टेस्ट में 28 शतक और 28 अर्धशतक, वनडे में 46 शतक और 65 अर्धशतक और टी20 में एक शतक और 37 अर्धशतक हैं। आईपीएल में कोहली 115 मैच खेल चुके हैं और 129.15 के स्ट्राइक रेट से 6624 रन बना चुके हैं। इनमें पांच शतक और 44 अर्धशतक हैं।