फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kambli Reunites With Sachin Tendulkar. Awkward Interaction Is Viral, Watch VIDEO

Sachin-Kambli: जब मिले दो यार...एक कार्यक्रम में सचिन-कांबली की हुई मुलाकात, खूब चली मजाक-मस्ती, देखें VIDEO

Wed, 04 Dec 2024 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Dec 2024 09:11 AM IST
सार

जहां सचिन खेल के इतिहास में एक महान नाम बन गए, वहीं कांबली अपने करियर की शानदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए।

विज्ञापन
Vinod Kambli Reunites With Sachin Tendulkar. Awkward Interaction Is Viral, Watch VIDEO
सचिन और कांबली - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक का अनावरण किया। इस दौरान सचिन के साथ उनके जिगरी यार विनोद कांबली भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांबली और सचिन एक-दूसरे से मिल रहे हैं। कांबली की तबीयत इतनी खराब है कि वह अपनी सीट से उठ तक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कुछ देर तक सचिन का हाथ पकड़ा और कुछ मजाक मस्ती चली, लेकिन इसके बाद सचिन वहां से आगे बढ़ गए। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान कांबली के बगल में बैठे शख्स ने सचिन को हाथ छुड़वाने और आगे बढ़ने के लिए कहा। इस अजीबोगरीब मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। इसके बाद दोनों स्टेज पर भी खड़े मिले। वहां, कांबली सचिन के सिर पर हाथ फेरते दिखे। इसके काफी वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सचिन खेल के इतिहास में एक महान नाम बन गए, वहीं कांबली अपने करियर की शानदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। हाल के दिनों में उन्हें चलने में दिक्कत होने लगी है और ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जहां वह गिर गए। इससे फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अपने शानदार करियर के दौरान सचिन ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.52 की औसत से 34,357 रन बनाए। सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक और 164 अर्धशतक बनाए हैं। वह शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट के अलावा सचिन ने वनडे फॉर्मेट में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वनडे में 44.83 के औसत, 49 शतक और 96 अर्धशतक के साथ 18,426 रन और टेस्ट में 53.78 के औसत, 51 शतक और 68 अर्धशतक के साथ 15,921 रन बनाए।

सचिन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, यह बहुत खास दिन है क्योंकि हम उस व्यक्ति को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिसने क्रिकेट और मेरे जीवन को बहुत कुछ दिया। मुझे खुशी होगी अगर आप सभी मेरे साथ आचरेकर सर के जन्मतिथि के अवसर पर उनके स्मारक के अनावरण का हिस्सा बनेंगे और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करेंगे। 

Vinod Kambli Reunites With Sachin Tendulkar. Awkward Interaction Is Viral, Watch VIDEO
सचिन तेंदुलकर और राज ठाकरे - फोटो : 100 Mb X
जनवरी 2019 में हुआ था आचरेकर का निधन 
इस साल अगस्त में महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी पार्क के गेट नंबर पांच के पास आचरेकर के स्मारक को मंजूरी दी थी। सचिन सहित कई भारतीय क्रिकेटरों को कोचिंग दे चुके आचरेकर का जनवरी 2019 में निधन हो गया था। 1990 में आचरेकर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि 2010 में उन्हें पद्मश्री मिला था। 

कई भारतीय खिलाड़ियों के कोच रह चुके हैं आचरेकर 
आचरेकर ने सचिन के अलावा रामनाथ पार्कर, बलविंदर सिंह संधू, लालचंद राजपूत, चंद्रकांत पंडित, प्रवीण आमरे, समीर दिघे, विनोद कांबली, संजय बांगड़, पारम म्हांब्रे, रमेश पवार, अजीत अगरकर सहित कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी जिन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले सप्ताह आमरे ने कहा था कि शिवाजी पार्क में आचरेकर का स्मारक अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed