फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Mallya congratulates rcb for win against kkr in opening match of ipl 2025 said this know details

IPL 2025: आरसीबी की केकेआर पर जीत से गदगद हुए पूर्व मालिक विजय माल्या, विराट एंड कंपनी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sun, 23 Mar 2025 12:10 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Mar 2025 12:10 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Vijay Mallya congratulates rcb for win against kkr in opening match of ipl 2025 said this know details
विजय माल्या-विराट कोहली-फिल सॉल्ट - फोटो : ANI-PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 का आगाज हो चुका है। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। टीम की जीत से खुश पूर्व मालिक विजय माल्या ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि आरसीबी को केकेआर पर जीत की बहुत-बहुत बधाई। बता दें कि, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट कोहली और फिल सॉल्ट के दम पर आरसीबी की शानदार शुरुआत, गत चैंपियन केकेआर को उनके घर में हराया    
विज्ञापन

विजय माल्या ने दी बधाई
आरसीबी के पूर्व मालिक ने टीम को अपने पहले मैच में जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- 'केकेआर पर शानदार जीत के लिए आरसीबी को बधाई। यह सुनकर खुशी हुई कि कमेंटेटरों ने आखिरकार कहा कि आरसीबी ने अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजी लाइनअप अपने आप में बहुत कुछ कहता है।'

सॉल्ट और कोहली के दम पर जीती आरसीबी
फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया और 56 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन

सॉल्ट के बाद बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 10 रन बना सके। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस मुकाबले में किंग कोहली ने 30 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 56वां पचासा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। कोहली अपने 400वें टी20 में 59 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 15* रन बनाए। वहीं, केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

रहाणे और नरेन की मेहनत पर फिरा पानी
इससे पहले, कोलकाता की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। जोश हेजलवुड ने पहले ही ओवर में क्विटंन डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद मोर्चा सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 103 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। कप्तान रहाणे ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक जड़ा। वह 31 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए जबकि नरेन वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर नरेन ने पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

इसके बाद केकेआर की पारी लड़खड़ाई और उन्होंने गुच्छों में विकेट गंवाए। अंगकृष रघुवंशी ने 30, वेंकटेश अय्यर ने छह, आंद्रे रसेल ने चार, हर्षित राणा ने पांच रन बनाए। वहीं, रमनदीप सिंह छह और स्पेंसर जॉनसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने तीन जबकि जोश हेजलवुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा यश दयाल, रसिख सलाम और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: अपने 400वें मैच के दौरान कोहली ने इस मामले में वॉर्नर को पीछे छोड़ा, सॉल्ट के साथ निभाई साझेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed