Vijay Hazare Trophy: सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 69 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा विदर्भ, कर्नाटक से होगा सामना
दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ ने ध्रुव शोरे (114) और यश राठोड़ (116) की दमदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में तीन विकेट पर 380 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 311 रन ही बना सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
𝗩𝗶𝗱𝗮𝗿𝗯𝗵𝗮 𝗠𝗮𝗸𝗲 𝗜𝘁 𝗧𝗼 𝗧𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹! 👍 👍
The Karun Nair-led unit beat Maharashtra by 69 runs in the Semi Final 2 to set up the #VijayHazareTrophy Final showdown against Karnataka 👌 👌विज्ञापन
Scorecard ▶️ https://t.co/AW5jmfoiE1@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/W3K2ZNnC56विज्ञापन विज्ञापन— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 16, 2025
इन दोनों के जल्दी आउट होने के बावजूद महाराष्ट्र को कोई राहत नहीं मिली। नायर और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (51 रन, 33 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) ने लगातार बड़े शॉट खेले। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए करीब 10 ओवर में 93 रन जोड़कर विदर्भ को 300 रन के पार पहुंचाया।
जितेश अपना अर्धशतक बनाने के तुरंत बाद आउट हो गए लेकिन करुण ने अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी पर दो छक्के और तीन चौकों से 24 रन बनाए। विदर्भ ने अंतिम सात ओवर में 100 से अधिक रन लुटाए। करुण ने भी इस टूर्नामेंट में 752 के अविश्वसनीय औसत से अपने रनों की संख्या 752 तक पहुंचाई। उनके लिस्ट ए करियर का औसत भी टूर्नामेंट के पहले के 31.74 से बढ़कर 41.34 पर पहुंच गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (07) का विकेट जल्द गंवा दिया जिन्होंने दर्शन नालकंडे की गेंद पर जीतेश को कैच थमाया। इसके बाद महाराष्ट्र की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। विदर्भ के लिए तेज गेंदबाज नालकंडे और नचिकेत भूटे ने भी तीन-तीन विकेट लिए।