{"_id":"604a0ec526dd2728101d4bc6","slug":"vijay-hazare-trophy-uttar-pradesh-vs-mumbai-final-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: गुजरात को हरा यूपी फाइनल में, मुंबई से होगी खिताबी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: गुजरात को हरा यूपी फाइनल में, मुंबई से होगी खिताबी टक्कर
Thu, 11 Mar 2021 06:06 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षदीप नाथ के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां उसका खिताबी मुकाबला 14 मार्च को मुंबई से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक को 72 रनों से हराया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित ओवरों में 184 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 44 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। उत्तर प्रदेश की तरफ से अक्षदीप नाथ ने बल्लेबाजी में 104 गेंदों में आठ चौके की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने एक विकेट लिया। वहीं, गुजरात हेत पटेल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ की धमाकेदार पारी के दम मुंबई फाइनल में
उधर, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने कप्तान पृथ्वी शॉ (165) की धमाकेदार पारी के दम पर कर्नाटक को 72 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित ओवर्स में 322 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की टीम 250 रन पर ही सिमट गई और फाइनल में पहुंचने से चूग गई। अब मुंबई और यूपी के बीच 14 मार्च को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन