फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy Highlight: Virat Kohli, Rohit Sharma Return to Action as Delhi and Mumbai Matches Ended

Rohit-Kohli: कोहली के शतक से दिल्ली ने आंध्र और रोहित की सेंचुरी से मुंबई ने सिक्किम को हराया; पंत रहे फ्लॉप

Wed, 24 Dec 2025 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Dec 2025 04:43 PM IST
सार

विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए घरेलू क्रिकेट में लौट आए हैं। दिल्ली ने विराट कोहली के शतक की बदौलत आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराया। वहीं, मुंबई ने रोहित के शतक की बदौलत सिक्किम को आठ विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Highlight: Virat Kohli, Rohit Sharma Return to Action as Delhi and Mumbai Matches Ended
रोहित और कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुधवार, 24 दिसंबर का दिन खास बन गया है। टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आए। दोनों दिग्गज विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में अपनी-अपनी टीमों के लिए मैदान पर उतरे और बल्ले से जलवा बिखेरा है। विराट कोहली दिल्ली की ओर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई की जर्सी में सिक्किम के खिलाफ तूफानी शतक लगाया। 
विज्ञापन

कोहली के शतक से दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को हराया
दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली दिल्ली टीम का हिस्सा हैं, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। यह मुकाबला पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन अंतिम समय में वेन्यू बदल दिया गया। कोहली की घरेलू क्रिकेट में मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिल रही है। आंध्र प्रदेश ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 298 रन बनाए।

जवाब में दिल्ली ने 37.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे किंग कोहली ने 84 गेंद में शतक जड़ा। वह 101 गेंद में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.70 का रहा। कोहली ने पिछली बार 2009/10 सत्र में हिस्सा लिया था। इसके अलावा प्रियांश आर्या ने 44 गेंद में सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली। नीतीश राणा ने 55 गेंद में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत फ्लॉप रहे और पांच रन ही बना सके।

दिल्ली (प्लेइंग XI): अर्पित राणा, प्रियंश आर्या, विराट कोहली, नीतीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, सिमरजीत सिंह, हर्ष त्यागी, ईशांत शर्मा, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा के तूफानी शतक से मुंबई ने सिक्किम को हराया
मुंबई और सिक्किम के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा मुंबई टीम का हिस्सा हैं, जबकि कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं। रोहित लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। सिक्किम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 236 रन बनाए।

जवाब में मुंबई ने 30.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 62 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से शतक लगाया। इसके बाद 91 गेंद में 150 रन पूरे किए। वह 94 गेंद में 18 चौके और नौ छक्कों की मदद से 155 रन बनाकर आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी ने 58 गेंद में 38 रन की पारी खेली। वहीं, मुशीर खान 26 गेंद में 27 रन और सरफराज खान पांच गेंद में आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, मुशीर खान, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डी’सूजा।
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में क्यों उतरे विराट और रोहित?
बीसीसीआई ने इस सीजन से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों के लिए कम से कम दो घरेलू मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसी नियम के तहत विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट तक सीमित रहने वाले ये दोनों खिलाड़ी अब घरेलू मंच पर युवाओं के साथ खेलते दिख रहे हैं, जो फैंस के लिए एक दुर्लभ और खास मौका है।

कोहली ने की सचिन की बराबरी
विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 343 मैचों में यह आंकड़ा हासिल किया। इसके साथ ही वह दुनिया के कुल नौवें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए हैं। खास बात यह है कि इस क्लब में शामिल सभी खिलाड़ियों में विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत सबसे ज्यादा है, जो 50 ओवर के प्रारूप में उनकी निरंतरता और लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

अन्य कौन-कौन से बल्लेबाज चमके

महाराष्ट्र बनाम पंजाब
  • महाराष्ट्र के खिलाफ पंजाब के प्रभसिमरन सिंह ने 77 गेंद में 60 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अभिषेक शर्मा 45 गेंद में 48 रन बना सके। अनमोलप्रीत सिंह ने 78 गेंद में 85 रन बनाए। नमन धीर ने 78 गेंद में 97 रन की पारी खेली। 
  • इसी मैच में महाराष्ट्र के पृथ्वी शॉ ने 39 गेंद में 46 रन की पारी खेली। वहीं, अंकित बावने ने 45 रन बनाए। आरएस घोष ने 73 रन की पारी खेली।

हरियाणा बनाम रेलवे
  • रेलवे के खिलाफ हरियाणा के हिमांशु जयकंवर राणा ने 126 रन की पारी खेली। वहीं, पार्थ वत्स ने 57 रन बनाए।

तमिलनाडु बनाम पुद्दुचेरी
  • पुद्दुचेरी के खिलाफ तमिलनाडु के साई सुदर्शन ने 48 रन बनाए। कप्तान नारयण जगदीशन ने 67 रन, प्रदोष पॉल ने 73 रन और बाबा इंद्रजीत ने 42 रन की पारी खेली।

कर्नाटक बनाम झारखंड
  • कर्नाटक के खिलाफ झारखंड के शिखर मोहन ने 44 रन और विराट सिंह ने 88 रन की पारी खेली। कुमार कुशाग्र ने 63 रन बनाए। वहीं, कप्तान ईशान किशन ने 39 गेंद में 125 रन की पारी खेली।
  • इसी मैच में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 54 रन बनाए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 118 गेंद में 147 रन की पारी खेली।

मध्य प्रदेश बनाम राजस्थान
  • राजस्थान के खिलाफ मध्यप्रदेश के यश दुबे ने शतक जड़ा। वह 103 रन बना सके। वहीं, शुभम शर्मा ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। सारांश जैन 29 रन बनाकर नाबाद रहे। 

उत्तर प्रदेश बनाम हैदराबाद
  • हैदराबाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अभिषेक गोस्वामी ने 81 रन की पारी खेली। वहीं, आर्यन जुयल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने भी 80 रन की पारी खेली। कप्तान रिंकू सिंह ने 48 गेंद में 67 रन बनाए।
  • इसी मैच में हैदराबाद के तनमय अग्रवाल ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, बुद्धि राहुल ने 47 रन और कप्तान राहुल सिंह गहलौत ने 32 रन बनाए।

विदर्भ बनाम बंगाल
  • बंगाल के खिलाफ विदर्भ के मोखादे ने 110 रन बनाए। वहीं, ध्रुव शोरे ने 136 रन की पारी खेली। समर्थ आर ने 40 रन बनाए।
  • इसी मैच में बंगाल की ओर से अभिषेक पोरेल ने 56 रन और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 71 रन की पारी खेली। सुदीप कुमार घर्मी ने 68 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed