फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy: kl rahul and vijay shankar play well in fifth day

विजय हजारे ट्रॉफीः केएल राहुल-विजय शंकर का जमकर बोला बल्ला, ये रहा पांचवें दिन का पूरा राउंड-अप

Sun, 29 Sep 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Sep 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy: kl rahul and vijay shankar play well in fifth day
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें दिन के मैच भी बारिश की वजह से प्रभावित हुए। शनिवार को सभी चारों ग्रुप के 12 मैच होने थे लेकिन बारिश के चलते कई मैच रद्द कर दिए गए। पांचवें दिन कर्नाटक के लिए केएल राहुल (131) और तमिलनाडु के लिए विजय शंकर (91*) ने शानदार पारी खेली। आइए जानते हैं पांचवें दिन हुए सभी मैचों का राउंड अपः

विज्ञापन


ग्रुप ए
मुंबई बनाम छत्तीसगढ़
मुंबई को छत्तीसगढ़ के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली। पहले खेलते हुए मुंबई ने अदित्य तरे (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 5 विकेट पर 317 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए छत्तीसगढ़ ने अंतिम ओवर में 5 विकेट खोकर 318 रन बनाए और मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की तरफ से अमनदीप खरे ने नाबाद 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम केरल
केरल को इस मैच में साठ रन से पराजय का सामना करना पड़ा। कर्नाटक ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 294 रन बनाए। केएल राहुल ने 131 रन बनाए। जवाब में केरल की टीम 234 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद बनाम सौराष्ट्र
इस मुकाबले में हैदराबाद ने 121 रन से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम 131 रन पर सिमट गई।

ग्रुप बी
ग्रुप बी में बड़ौदा बनाम विदर्भ, दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश और ओडिसा बनाम पंजाब के मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए।

ग्रुप सी
तमिलनाडु बनाम बिहार
इस मैच में बिहार को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 7 विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु ने तीन विकेट पर 218 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजय शंकर ने नाबाद 91 रन बनाए।

सेना बनाम बंगाल
बंगाल की टीम ने सेना को 4 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए सेना ने 7 विकेट पर 276 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने 6 विकेट पर छह विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिषेक रमन ने 106 रन बनाए।

गुजरात बनाम मध्य प्रदेश
गुजरात की टीम ने मध्य प्रदेश को 35 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने पार्थिव पटेल (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 9 विकेट के नुकसानपर 281 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 246 रन पर आउट हो गई।

प्लेट ग्रुप
अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के बीच का मैच बारिश के कारण बिना टॉस किए रद्द हो गया। इसके अलावा पांडिचेरी और उत्तराखंड के बीच मैच में उत्तराखंड की पारी के दौरान बारिश हुई उन्होंने 172/10 का स्कोर बनाया, फिर मैच शुरू नहीं हुआ और यह मैच बेनतीजा रहा।

वहीं, मणिपुर और सिक्किम के मैच को 40 ओवर का किया गया, जिसमें मणिपुर की टीम 120 रन पर आउट हो गई, सिक्किम की बल्लेबाजी के दौरान स्कोर 2/0 था और बारिश के बाद मैच बेनतीजा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed