{"_id":"61af9dd89ae8b30b635e72a0","slug":"vijay-hazare-trophy-hardik-will-not-play-in-the-tournament-going-through-rehabilitation-process-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे हार्दिक, मुंबई में गुजर रहे हैं रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे हार्दिक, मुंबई में गुजर रहे हैं रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से
Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:16 PM IST
सार
समझा जा रहा है कि वह अपनी कमर को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं जो 2019 में सर्जरी के बाद से काफी अच्छी स्थिति में नहीं है। हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल एक हफ्ते के बड़ौदा के सत्र पूर्व हजारे शिविर से जुड़ गए थे।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बुधवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। वह गेंदबाजी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्धता के बारे में पूछते हुए हार्दिक को ईमेल भेजा था। पिछले तीन साल में वह बमुश्किल ही बड़ौदा की ओर से खेले हैं।
हालांकि उन्होंने एक पंक्ति में जवाब दिया है कि वह अभी मुंबई में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हार्दिक की चोट के बारे में अधिकारी ने कहा कि बीसीए को भी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि वह अपनी कमर को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं जो 2019 में सर्जरी के बाद से काफी अच्छी स्थिति में नहीं है। हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल एक हफ्ते के बड़ौदा के सत्र पूर्व हजारे शिविर से जुड़ गए थे।
ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य बोर्ड ने उन्हें निर्देश दिया था कि टीम का हिस्सा बनने के लिए शिविर में हिस्सा लेना अनिवार्य है। अगर हार्दिक घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं तो भारत की सीमित ओवरों की टीम में उनकी वापसी पर विचार नहीं किया जाएगा।