फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vijay Hazare Trophy 2021: Tamilnadu thrash Karnataka by 151 runs in 2nd quarterfinal to reach semifinals

Vijay Hazare Trophy 2021: तमिलनाडु ने कर्नाटक को क्वॉर्टरफाइनल में हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा, जगदीसन-शाहरुख की शानदार पारी

Tue, 21 Dec 2021 07:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Dec 2021 07:40 PM IST
सार

तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल में एकतरफा जीत हासिल की। जयपुर के केएल सैनी मैदान में खेले गए मैच में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 151 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Tamilnadu thrash Karnataka by 151 runs in 2nd quarterfinal to reach semifinals
एन जगदीसन - फोटो : social media

विस्तार

तमिलनाडु क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल में एकतरफा जीत हासिल की। जयपुर के केएल सैनी मैदान में खेले गए मैच में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 151 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। कर्नाटक की टीम पूरे मैच में कमजोर नजर आई और तमिलनाडु के खिलाड़ियों के आगे घुटने टेक दिए। 

विज्ञापन


कर्नाटक ने टॉस जीतकर तमिलनाडु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद तमिलनाडु की तरफ से एन जगदीशन और साई किशोर ने मिलकर टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 147 रन की मजबूत साझेदारी की। जगदीशन ने आउट होने से पहले 102 रन बनाए तो वहीं साई किशोर ने भी 61 रन की पारी खेली। इनके अलावा दिनेश कार्तिक ने भी 44 रन बनाए। इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि तमिलनाडु की टीम 300 रन के अंदर सिमट जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहरुख़ खान ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 39 गेंदों में 79 रन बनाए और नाबाद रहे। उनकी इस पारी के दम पर तमिलनाडु ने कर्नाटक के सामने 355 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के 355 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 100 रन के अंदर ही अपने गंवा दिए। कर्नाटक की टीम भी इन झटकों से उबरने में नाकाम रही और 39 ओवर में ही 203 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। कर्नाटक की तरफ से श्रीनिवास शरथ ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। तमिलनाडु की तरफ से आर सीलाम्बरसन ने सर्वाधिक चार और वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट झटके।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed