फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018 round up shubman gill play well, yuvraj singh flop

Vijay Hazare Trophy 2018 राउंड अप: शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी, युवराज हुए फ्लॉप

Mon, 12 Feb 2018 08:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 round up shubman gill play well, yuvraj singh flop
गिल और युवराज

भारत के घरेलू वन-डे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का गुरुवार को सातवां दिन था, जिसमें कुल मिलाकर 12 मैच खेले गए। ग्रुप 'ए', 'बी', 'सी' और 'डी' के तीन-तीन मैच हुए, जिसमें कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रभावित किया। 

विज्ञापन


चलिए नजर डालते हैं सातवें दिन के राउंड अप पर:

ग्रुप ए- पंजाब बनाम कर्नाटक
शुभमन गिल के 123 ( 4 चौकों और 6 छक्कों) रन की नाबाद पारी की बदौलत पंजाब ने कर्नाटक को 4 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 269 रन बनाए, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम ने 265 रन ही बना सकी। पंजाब की तरफ से सिद्धार्थ कौल ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन


ग्रुप ए- रेलवे बनाम हरियाणा
 रेलवे ने हरियाणा को 51 रन से हराकर मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने निर्धारित 50 ओवरों में 272 रन बनाए। जिसके जवाब में हरियाणा 221 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप ए- ओडिशा बनाम असम
ओडिशा ने राजेश धुपर और कप्तान गोविंदा पोद्दार के नाबाद अर्धशतकों के दम पर असम को नौ विकेट से हरा दिया। असम पहले ब्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 136 रन बनाए। जिसके जवाब में ओडिशा ने 25.4 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

vijay hazare trophy 2018 round up shubman gill play well, yuvraj singh flop
उन्मुक्त चंद
ग्रुप बी-उत्तर प्रदेश बनाम हिमाचल 
उत्तर प्रदेश ने हिमाचल को 43 रनों से हराया। हिमाचल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश की पूरी पारी 42.1 ओवर में 189 रन पर सिमट गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 42.3 ओवर में 146 रन पर पवेलियन लौट गयी। 39 रन बनाने वाले निखिल गंगता टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उत्तर प्रदेश के कातृक त्यागी ने तीन जबकि अंकित राजपूत और सौरव कुमार को दो-दो सफलता मिली।

ग्रुप बी-दिल्ली बनाम बंगाल
उन्मुक्त चंद (90 रन) की दमदार पारी की बदौलत दिल्ली ने बंगाल को 89 रन से पराजित अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखा।  दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 282 रन बनाये। इसके जवाब में बंगाल को उसके गेंदबाकाों ने 41 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट कर दिल्ली के लिये सुबोध भाटी ने 38 रन पर तीन विकेट और कुलवंत खेरजोरिया ने 30 रन पर तीन तीन विकेट लिये जबकि नेगी को 27 रन पर दो अहम विकेट मिले। 

ग्रुप बी- त्रीपुरा बनाम केरला
केरला ने त्रीपुरा को 4 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रीपुरा ने निर्धारित 50 ओवरों में 231 रन बनाए। जिसके जवाब में केरला ने 29 गेंद शेष रहते ही 234 रन बनाकर मैच जीत गई।

ग्रुप सी- राजस्थान बनाम गुजरात
पीयूष चावला (44/3) और प्रियांक पांचाल (55) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 172 रन बनाए। जिसके जवाब में गुजरात ने तीन विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया।

ग्रुप सी-मध्य प्रदेश बनाम गोवा
रजत पाटीदार (124*) के शानदार शतक की बदौलत मध्य प्रदेश ने गोवा को आठ विकेट से हरा दिया। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 48.3 ओवर में 220 रन बनाए। जिसके जवाब में  मध्यप्रदेश ने 25.4 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाकर मैच जीत लिया। शोहराब धालीवाल और अंशुल त्रिपाठी के तीन-तीन विकेट लिए।

vijay hazare trophy 2018 round up shubman gill play well, yuvraj singh flop
रविंद्र जडेजा - फोटो : File

ग्रुप सी- आंध्रा बनाम तमिलमाडु
आंध्रा ने तमिलनाडु को 29 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्रा की टीम ने निर्धारितत 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 276  रन बनाए। जिसके जवाबा में उतरी तमिलनाडु की टीम ने 247 रन पर ही सिमट गई।

ग्रुप डी- जम्मू-कश्मीर बनाम सर्विस
शुभम खजूरिया के शतकीय पारी की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने सर्विस को पांच विकेट से हराया। सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 296 रन बनाए। 297 रन का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर ने शुभम (102) और अहमद उमर बांदेय (94) रन की बदौलत 49 ओवर में पांच विकेट पर 297 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

ग्रुप डी- छत्तीसगढ़ बनाम विदर्भ
छत्तीसगढ़ ने विदर्भ को 45 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 284 रन बनाए। जिसके जवाब में विदर्भ ने 239 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

ग्रुप डी- झारखंड बनाम सौराष्ट्र
सौराष्ट्रा ने झारखंड ने 4 विकेट से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 329 रन का विशआल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने 333 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौराष्ट्र की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 113 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed