फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018 round up rishabh pant play well but not won the match

Vijay Hazare 2018 राउंड अप: ऋषभ पंत के चौके-छक्कों की बरसात पड़ गई फीकी, दिल्ली को मिली हार

Thu, 15 Feb 2018 09:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 round up rishabh pant play well but not won the match
ऋषभ पंत

विजय हजारे ट्रॉफी का आज ग्यारहवां दिन था। ग्रुप बी की छह टीमों के बीच कुल मिलाकर 3 मैच खेले गए, जिसमें कई खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। आइये एक नजर डालते हैं राउंड अप पर:

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बनाम दिल्ली
ग्रुप बी में खेले गए पहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली को 2 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 302 रन बनाकर आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने 16 चौके और 5 छक्कों से 135 रन की शानदार पारी खेली। ऋषि धवन ने हिमाचल के लिए 3 विकेट झटके। वहीं, हिमाचल के लिए प्रशांत चोपड़ा ने शानदार 150 रन बनाए। इशांत शर्मा ने दिल्ली के लिए 2 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


केरल बनाम उत्तर प्रदेश
ग्रुप बी में खेले गए दूसरे मुकाबले में केरल ने उत्तर प्रदेश को 120 रनों से करारी मात दी। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। रोहन प्रेम और अरुण कार्तिक ने अर्धशतक जमाए। यूपी के लिए मोहसिन खान ने 4 विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए यूपी की पूरी टीम 141 रन बनाकर आउट हो गई। मोहम्मद सैफ ने सबसे अधिक 31 रन बनाए। आउट हुए। केसी अक्षय और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट हासिल किेए।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा बनाम महाराष्ट्र
ग्रुप बी में खेले गए तीसरे मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ (115 रन) के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत महाराष्ट्र ने त्रीपुरा को 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम ने 7 विकेट पर 222 रन बनाए। जिसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम 41वें ओवर में 223 रन बनाकर मैच जीत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed