फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay hazare trophy 2018 round up krunal pandya play well and yuvraj once again flop

Vijay Hazare Trophy 2018 राउंड अप: कृनाल पांड्या का बल्ला चमका, युवराज एक बार फिर हुए फ्लॉप

Sat, 17 Feb 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
vijay hazare trophy 2018 round up krunal pandya play well and yuvraj once again flop
क्रुनाल पांड्या और युवराज

विजय हजारे ट्रॉफी में आज कुल मिलाकर 9 मैच खेले गए। ग्रुप ए, सी और डी से 3-3 मैच खेले गए, जिसमें कई खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। आइये एक नजर डालते हैं राउंड अप पर:

विज्ञापन


ग्रुप ए-पंजाब बनाम रेलवे
ग्रुप ए में बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रेलवे ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने मनन वोहरा (143) रनों की बदौलत 280 रन का स्कोर खड़ा किया। युवराज सिंह ने भी 35 रनों की पारी खेली। रेलवे की टीम ने इस लक्ष्य को महज 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अरिंदम घोष ने नाबाद 89 रन बनाए।
विज्ञापन


ग्रुप ए-असम बनाम हरियाणा
अलूर में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने असम को 86 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 9 विकेट पर 323 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पालीवाल ने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली। असम की टीम जवाब में 6 विकेट पर 237 रन ही बना पाई। हर्षल पटेल ने 51 रन देकर 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप ए-बड़ौदा बनाम ओडिशा
बड़ौदा ने ओडिशा को 57 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने कृनाल पांड्या के ताबड़तोड़ 84 रनों की बदौलत 317 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में ओडिशा ने 46.4 ओवर में 260 रन बनाकर आउट हो गई। कृनाल पांड्या ने गेंदबाजी में भी 1 विकेट निकाला।

vijay hazare trophy 2018 round up krunal pandya play well and yuvraj once again flop
पृथ्वी शॉ

ग्रुप सी-आंध्र बनाम मुंबई
चेन्नई में खेले गए मैच में आंध्र ने मुंबई को 29 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हनुमा विहारी ने 118 गेंदों पर 16 चौके, 7 छक्के लगाते हुए 169 रन बनाए, वहीं सलामी बल्लेबाज श्रीकर भरत ने भी 105 रनों की पारी खेली। मुंबई की टीम ने भी लक्ष्य का बखूबी पीछा किया लेकिन 9 विकेट पर 315 रन ही बना सकी। सिद्धेश लाड ने 118 रनों की पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 31 रन बनाए।

ग्रुप सी-गोवा बनाम गुजरात
चेन्नई में ही खेले गुए मुकाबले में गोवा ने गुजरात को रोमांचक तरीके से 1 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गोवा की टीम ने कप्तान सगुन कामत के बेहतरीन 110 रनों की बदौलत 49वें ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ से पीय़ूष चावला ने 3 विकेट चटकाए।

ग्रुप सी-राजस्थान बनाम तमिलनाडु
तमिलनाडु ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 141 रन बनाकर आउट हो गई। तमिलनाडु के लिए रवि श्रीनिवासन ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट चटकाए। तमिलनाडु ने इस लक्ष्य को 23.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

vijay hazare trophy 2018 round up krunal pandya play well and yuvraj once again flop
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

ग्रुप डी-छत्तीसगढ़ बनाम हैदराबाद
सिकंदराबाद में खेले गए ग्रुप डी के मुकाबले में हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को 84 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 280 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 44.3 ओवर में 196 रन बनाकर आउट हो गई। हैदराबाद के लिए मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8.3 ओवरो में 37 रन देकर 5 विकेट लिए।

ग्रुप डी-जम्मू-कश्मीर बनाम झारखंड
हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में झारखंड ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 97 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम ने कप्तान विराट सिंह (96) रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरो में 9 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम 46 ओवर में 199 रन बनाकर आउट हो गई। जम्मू कश्मीर की तरफ से कप्तान परवेज रसूल ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए।

ग्रुप डी-सौराष्ट्र बनाम विदर्भ
सिकंदराबाद में खेले गए मैच में सौराष्ट्र ने विदर्भ को 8 विकेट से हरा दिया। विदर्भ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन ही बना पाई। सौराष्ट्र ने इस लक्ष्य को अबी बरोत (91*) रनों की बदौलत 34 ओवर में हासिल कर लिया। चेतेश्वर पुजारा ने भी सौराष्ट्र के लिए नाबाद 46 रनों की पारी खेली। हालांकि, रॉबिन उथप्पा महज 11 रन ही बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed