टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे युवराज सिंह के लिए विश्वकप 2019 का दरवाजा लगभग बंद हो चुका है। मगर IPL 2019 सिर पर है और इस टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन कर सिक्सर किंग भारतीय टी-20 टीम में जगह हासिल कर अपना खोया सम्मान वापस पाने के लिए जी-जान लगा देंगे।
युवराज सिंह की जोरदार वापसी, IPL से पहले जड़ा ऐसा छक्का, हैरान रह गया गेंदबाज, VIDEO वायरल
इंडिया-मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज 2019 का हिस्सा रहे युवराज सिंह वैसे तो एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि सब हैरान रह गए।
9वें ओवर में युवराज सिंह ने अजीबोगरीब शॉट खेला, जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर ये शॉट काफी वायरल हो रहा है। लोग युवराज के इस शॉट की काफी तारीफ कर रहे हैं।
गेंदबाज के बॉल फेंकने से पहले युवराज सिंह घुटनों के बल बैठ गए और रिवर्स शॉट खेलने के लिए तैयार हो चुके थे। गेंदबाज भाप चुका था कि युवराज रिवर्स शॉट खेलने की फिराक में हैं। ऐसे में गेंदबाज ने यॉर्कर लेंथ रखने की कोशिश की, लेकिन बॉल सीधे युवराज के बल्ले पर आ गई और शानदार छक्का चला गया।
A post shared by Sree Harsha Cricket (@sreeharshacricket) on
गेंदबाज भी शॉट को देखकर हैरान रह गया। थर्ड मैन पर फील्डर मौजूद था लेकिन बॉल सीमा रेखा को पार करके छक्के की ओर निकल गई। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि 23 मार्च से शुरू होने जा रहे IPL 2019 में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से जोर दिखाते नजर आएंगे।