{"_id":"5c6bf111bdec227366791fa1","slug":"nitish-rana-got-married-to-his-longtime-girlfriend-ahead-of-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के इस सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, टीम इंडिया के दिग्गज बने बराती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के इस सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, टीम इंडिया के दिग्गज बने बराती
एक और भारतीय क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध गया। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के सुपरस्टार नितीश राणा हैं। राणा ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ शादी कर ली है।
2 of 6
इस मौके पर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर बराती की भूमिका में नजर आए। इस मौके पर दिनेश कार्तिक के अलावा केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर भी राणा और साची को शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं अभिषेक नायर भी इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं, जो कि केकेआर के कोच हैं।
3 of 6
NITISH RANA MARRIAGE
राणा और साची की शादी में टीम इंडिया के युवा स्टार ऋषभ पंत भी दिखाई दिए। ऋषभ दिल्ली की टीम में नितीश के साथी हैं। जबकि राणा के कप्तान उन्मुक्त चंद भी इस शादी में शामिल हुए। बता दें कि नितीश दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
25 वर्षीय राणा और साची ने पिछले साल सगाई की थी और इस बात की पुष्टि ध्रुव शौरी ने की थी। आईपीएल में नितीश राणा ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। वे बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल में कोलकाता के अलावा मुंबई इंडियंस टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक प्रथम श्रेणी के 30 मैच खेले हैं और 41.04 के औसत से 1765 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चार शतक नितीश के नाम पर दर्ज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।