फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch Suryakumar kulamr won the best fielder award after India vs Netherlands match wc 2023

Video: सूर्यकुमार ने जडेजा और राहुल को छोड़ा पीछे, जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड; खास मेहमान ने किया नाम का एलान

Mon, 13 Nov 2023 11:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Nov 2023 11:26 AM IST
सार

भारतीय टीम ने मैच के बाद अपनी परंपरा को जारी रखते हुए एक खिलाड़ी को मुकाबले का बेस्ट फील्डर चुना। इस बार यह अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव को मिला। उन्होंने कोई कैच तो नहीं लिया, लेकिन फील्डिंग के दौरान कई रन बचाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
Video watch Suryakumar kulamr won the best fielder award after India vs Netherlands match wc 2023
सूर्यकुमार यादव के साथ ग्राउंड्समैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने विश्व कप में लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रन से हराया। इसके साथ ही उसने टूर्नामेंट में उसने नौवीं जीत हासिल की। टीम इंडिया विश्व कप के इस संस्करण में अब तक अजेय है। भारतीय टीम ने मैच के बाद अपनी परंपरा को जारी रखते हुए एक खिलाड़ी को मुकाबले का बेस्ट फील्डर चुना। इस बार यह अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव को मिला। उन्होंने कोई कैच तो नहीं लिया, लेकिन फील्डिंग के दौरान कई रन बचाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन


फील्डिंग कोच टी दिलीप मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को मैदान पर ले गए। बड़ी स्क्रीन पर बेस्ट फील्डर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की तस्वीर दिखाई गई। रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल शॉर्टलिस्ट हुए थे। सूर्या ने जडेजा और राहुल को पीछे छोड़ते हुए इस पुरस्कार को अपने नाम किया। सूर्या के नाम की घोषणा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के ग्राउंड्समैन ने किया। सभी ग्राउंड्समैन इस पुरस्कार समारोह के खास मेहमान थे।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-नीदरलैंड मैच में क्या हुआ?
बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया को विश्व कप के मौजूदा संस्करण में लगातार नौवीं जीत मिली। उसने 2003 के प्रदर्शन में सुधार किया है। तब भारत ने लगातार आठ मैच जीते थे। विश्व कप में लगातार मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2003 और 2007 में 11 मुकाबलों जीत हासिल की थी।


भारत ने 2003 के प्रदर्शन को पीछे छोड़ा
भारतीय टीम ने इस विश्व कप में लगातार नौ जीत हासिल की है। उसने 2003 के प्रदर्शन में सुधार किया है। तब भारत ने लगातार आठ मैच जीते थे। विश्व कप में लगातार मैच जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2003 और 2007 में 11 मुकाबलों जीत हासिल की थी।

भारत ने 25 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
भारत ने इस मैच को अपने नाम कर साल 2023 में 24वीं जीत हासिल की। उसने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा वनडे में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत इससे पहले 1998 में 24 मैच जीता था। उसे 2013 में 22 मैचों में जीत मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed