फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Watch Rishabh Pant walks on his own in major recovery breakthrough throws crutches

Rishabh Pant Video: ऋषभ पंत ने बैसाखी को हटाया, दुर्घटना के बाद पहली बार बिना किसी सहारे के खड़े हुए

Fri, 05 May 2023 07:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 05 May 2023 07:33 PM IST
सार

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद पहली बार बिना किसी सहारे के चलने लगे हैं। ऋषभ पंत ने शुक्रवार (पांच मई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
Video Watch Rishabh Pant walks on his own in major recovery breakthrough throws crutches
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत इस साल अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से पहले कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी अनफिट हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद पहली बार बिना किसी सहारे के चलने लगे हैं।
विज्ञापन


ऋषभ पंत ने शुक्रवार (पांच मई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह बैसाखी को हटाते हुए नजर आए। पंत दुर्घटना के बाद पहली बार बिना किसी सहारे के खड़े हुए और कुछ दूर तक चले। पंत नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। वह चोट से रिकवर कर रहे हैं। पंत की रिकवरी में यह काफी अहम मोड़ है। वीडियो में पंत ने स्टिक को फेंक दिया। उन्होंने बैकग्राउंड में KGF का थीम सॉन्ग भी बजा रखा है। पंत ने लिखा, ''हैप्पी, नो मोर क्रचिज-डे।''
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

Video Watch Rishabh Pant walks on his own in major recovery breakthrough throws crutches
स्टेडियम में ऋषभ पंत को सहारा देते दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली का मैच देखने पहुंचे थे पंत
पंत 14 अप्रैल को बेंगलुरु पहुंचे थे। तब उन्होंने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान साथियों का हौसला बढ़ाया था। पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) से जुड़ने गए थे। इससे पहले ऋषभ पंत चार अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मैच देखने के लिए दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में नजर आए थे। पंत को कार से स्टेडियम लाया गया था। उन्हें दो-तीन लोगों ने सहारा देकर कार से बाहर निकाला था। पंत उसके बाद फिर वॉकिंग स्टिक के सहारे आगे बढ़ गए थे।

पंत स्टैंड में बैठकर मैच देखते हुए नजर आए थे। मैच के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने सहारा दिया था। इसके अलावा पंत से मिलने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे थे।

Video Watch Rishabh Pant walks on his own in major recovery breakthrough throws crutches
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इसके बाद उनकी कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत से इससे बाहर निकलने में सफल रहे थे। हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ी हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसे ठीक होने में समय लगेगा। पंत अभी भी किसी सहारे की मदद से ही चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed