फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video watch PM Narendra Modi met Indian team praised Rohit Sharma Virat Kohli and Rahul Dravid

Video: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी के जाने का वीडियो आया सामने, सबको दिल्ली आने का दिया निमंत्रण

Tue, 21 Nov 2023 10:46 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Nov 2023 10:46 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Video watch PM Narendra Modi met Indian team praised Rohit Sharma Virat Kohli and Rahul Dravid
विराट और रोहित से मिलते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में टीम की हार के बाद वह ड्रेसिंग रूम पहुंचे। उन्होंने वहां कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथाई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में हार गए, लेकिन ये होता रहता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रोहित और कोहली का हाथ पकड़ के कहा, ''आपलोग पूरा 10-10 मैच जीतकर आए हो। ये तो होते रहता है। देश आपलोगों को देख रहा है। मैंने सोचा कि सबसे मिल लूं।'' इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ से बात की और उनकी पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, "आपलोग मेहनत बहुत किए।'' पीएम ने फिर रवींद्र जडेजा से गुजराती में बात की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने शमी से कहा- बहुत अच्छा किया
पीएम मोदी ने जडेजा से मिलने के बाद शुभमन गिल से हाथ मिलाया। इसके बाद वह मोहम्मद शमी के पास गए और उन्हें गले लगाया। पीएम ने उनसे कहा, ''इस बार बहुत अच्छा किया।'' फिर वह जसप्रीत बुमराह के पास गए और उनसे पूछा कि आप गुजराती बोलते हैं तो बुमराह ने कहा- थोड़ा-थोड़ा।

प्रधानंत्री ने खिलाड़ियों को दिया निमंत्रण
सबसे मिलने के बाद पीएम मोदी ने बीच में खड़े होकर कहा, ''ऐसा होते रहता है। साथियों में एक-दूसरे का हौसला बुलंद करते चलिए और जब आपलोग फ्री होकर कभी दिल्ली आएंगे तो बैठूंगा आपलोगों के साथ। मेरी तरफ से आप सबको निमंत्रण है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed