ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत बार-बार एक ही गलती दोहरा रहा है। फील्डिंग के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से लगातार कैच छूट रहे हैं। वन-डे में कई कैच छूटे थे और इसके बाद आज के मैच में भी भारतीय खिलाड़ियों से दो कैच छूटे।
VIDEO: बार-बार एक ही गलती दोहरा रहा भारत, वन-डे के बाद T-20 में भी टपकाए कैच
ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर पहले प्वॉइंट की दिशा में मनीष पांडे ने कंगारू कप्तान आरोन फिंच का कैच छोड़ा और अगली ही गेंद पर विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉट का कैच छोड़ा।
विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉट का आसान कैच छोड़ा, जिसके बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान को जमतकर ट्रोल किया। शॉर्ट ने 38 गेंदों में तीन चौके की मदद से 34 रन बनाए। पहले विकेट के लिए के लिए कप्तान फिंच और डार्सी के बीच 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
IT HAPPENS! If his name is Virat Kohli doesn't mean he can't drop catches.#AUSvIND pic.twitter.com/aZJOHxJ3cF
भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 150/7 ही बना पाया। टीम इंडिया की तरफ से कनकशन सब्सीट्यूट युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए '12वें' खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।