फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video: Tears, Triumph and History: Jemimah Rodrigues Scripts India’s Epic World Cup Chase

फूट-फूटकर रोईं रॉड्रिग्स: ये महज मैच जीतना नहीं, जज्बात हैं जेमिमा के आंसू; भारत के साथ करोड़ों सपने भी जीते

Fri, 31 Oct 2025 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Oct 2025 08:31 AM IST
सार

जैसे ही अमनजोत कौर ने विजयी चौका लगाया, जेमिमा भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। साथी खिलाड़ी उनके पास दौड़कर आईं और सबने मिलकर इस जादुई पल का जश्न मनाया।

विज्ञापन
Video: Tears, Triumph and History: Jemimah Rodrigues Scripts India’s Epic World Cup Chase
जेमिमा रॉड्रिग्स - फोटो : PTI

विस्तार

नवी मुंबई में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले की असली स्टार रहीं जेमिमा रॉड्रिग्स, जिन्होंने नाबाद 127 रन (134 गेंद) की शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos

विजयी रन के बाद छलके जज्बात
जैसे ही अमनजोत कौर ने विजयी चौका लगाया, जेमिमा भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। साथी खिलाड़ी उनके पास दौड़कर आईं और सबने मिलकर इस जादुई पल का जश्न मनाया। 25 वर्षीय जेमिमा के चेहरे पर खुशी और राहत के आंसू थे। यह वही जेमिमा थीं जिन्हें मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो बार जीवनदान दिया था और उन्होंने हर गलती का पूरा फायदा उठाया।
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान हरमनप्रीत का अहम साथ
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी जेमिमा का बेहतरीन साथ निभाया। उन्होंने 89 रन (88 गेंद) की शानदार पारी खेली और दोनों के बीच बनी 171 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। जेमिमा जहां धैर्य से खेलती रहीं, वहीं हरमनप्रीत ने आक्रामक अंदाज में दबाव कम किया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का विशाल स्कोर और भारत का जवाब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन बनाए। फीबी लिचफील्ड ने 119 रन, एलीस पेरी ने 77 रन, और एश्ले गार्डनर ने 65 रन जोड़ते हुए स्कोर को मजबूत किया। भारत की ओर से श्री चरणी (2/49) और दीप्ति शर्मा (2/73) को सफलता मिली, हालांकि रन गति को रोकना मुश्किल रहा। भारत की शुरुआत में थोड़ी लड़खड़ाहट दिखी, लेकिन मिडल ऑर्डर में जेमिमा और हरमनप्रीत ने मोर्चा संभालते हुए मैच को रोमांचक अंजाम तक पहुंचाया।

रिकॉर्ड्स की बरसात: भारत की इस जीत के साथ कई रिकॉर्ड टूट गए।
  • यह पहली बार था जब किसी महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट में 300+ लक्ष्य का पीछा किया गया।
  • भारत ने महिला वर्ल्ड कप में पहली बार 200+ लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की 15 मैचों की जीत की लड़ी 2022 से चली आ रही थी, जो अब समाप्त हो गई।
  • यह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सेमीफाइनल हार, और दोनों बार भारत के खिलाफ ऐसा हुआ।

अब फाइनल में नए चैंपियन की गारंटी
ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के साथ ही तय हो गया है कि रविवार को नया वर्ल्ड कप चैंपियन मिलेगा। भारत या दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक खिताब अपने नाम करेगा। भारत की इस जीत ने 2017 के सेमीफाइनल की यादें ताजा कर दीं, जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को इसी तरह मात दी थी। अब बारी है जेमिमा के अधूरे सपने को फाइनल में मुकम्मल करने की और ट्रॉफी अपने नाम करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed