{"_id":"6232e53925d701611549d678","slug":"video-shoaib-akhtar-took-jibe-at-pcb-chief-rameez-raja-for-bad-pitch-in-pakistan-vs-australia-two-test-matches-also-asked-to-change-the-mindset","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खराब पिच को लेकर शोएब अख्तर ने पीसीबी चीफ रमीज राजा की क्लास लगाई, माइंडसेट बदलने के लिए भी कहा, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: खराब पिच को लेकर शोएब अख्तर ने पीसीबी चीफ रमीज राजा की क्लास लगाई, माइंडसेट बदलने के लिए भी कहा, देखें
Thu, 17 Mar 2022 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:08 PM IST
सार
पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग 171 ओवर बल्लेबाजी की। इसमें से शफीक, बाबर और रिजवान ने मिलकर लगभग 151 ओवर बैटिंग की और मैच बचाया।
विज्ञापन
शोएब अख्तर और रमीज राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में खेला गया दूसरा टेस्ट भी ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इससे पहले रावलपिंडी में खेला गया पहला मैच भी ड्रॉ रहा था। कराची टेस्ट में कई ऐसे टर्निंग प्वाइंट जहां पर लगा कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में से कोई एक टीम मैच जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच लगातार दो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स पिच की आलोचना कर रहे हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लाहौर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए स्पिन की मददगार पिच की मांग कर रहे हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी पहले दो टेस्ट के लिए पिचों की आलोचना की है।

शोएब ने यूट्यूब चैनल पर अपने वीडियो में पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा की भी क्लास लगाई है। उन्होंने कहा- रमीज राजा कहते हैं कि पीसीबी चीफ होने से पहले वह एक क्रिकेटर हैं। अगर ऐसा है तो फिर वो अच्छी पिच क्यों नहीं बनाते। इतनी बेजान पिच बनाने का क्या ही मतलब है क्रिकेट में। ऑस्ट्रेलिया की टीम को आपने खूब थकाया ये मैं मानता हूं, लेकिन उनको थकाना नहीं था उनको हराना था।
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने साथ ही बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की तारीफ भी की। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 506 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम ने बुधवार को दो विकेट पर 192 रन से आगे खेलना शुरू किया। अब्दुल्लाह शफीक 96 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान बाबर आजम दोहरे शतक से सिर्फ चार रन से चूक गए।
बाबर और रिजवान ने मिलकर मैच बचाऊ पारी खेली। बाबर 196 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रिजवान 104 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग 171 ओवर बल्लेबाजी की। इसमें से शफीक, बाबर और रिजवान ने मिलकर लगभग 151 ओवर बैटिंग की और मैच बचाया।