फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Video Jemimah Rodrigues dances with delhi capitals teammate on Chikni Chameli also dances on Diljit Dosanjh so

Video: 'चिकनी चमेली' पर जेमिमा रॉड्रिग्स ने साथियों के साथ किया डांस, दिलजीत दोसांझ के गाने पर भी लगाए ठुमके

Wed, 15 Mar 2023 09:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

22 साल की जेमिमा ने दिल्ली के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक चार पारियों में 113 रन बनाए हैं। इस दौरान जेमिमा का उच्चतम स्कोर नाबाद 34 रन रहा है।

विज्ञापन
Video Jemimah Rodrigues dances with delhi capitals teammate on Chikni Chameli also dances on Diljit Dosanjh so
जेमिमा रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स अपने खेल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग तरह के वीडियो को शेयर करती हैं। उनके पोस्ट को फैंस काफी पसंद करते हैं। जेमिमा ने महिला प्रीमियर लीग में अब तक टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं। उन्होंने गुरुवार (15 मार्च) को सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए। इसमें वह डांस करती हुई और गाना गाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


जेमिमा ने दिल्ली कैपिटल्स की साथी खिलाड़ियों के साथ बॉलीवुड और पंजाबी गाने पर डांस किया है। वह 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करते हुए नजर आईं। अग्निपथ फिल्म के इस गाने पर कैटरीना कैफ ने डांस किया था। कैटरीना के डांस को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह गाना काफी प्रसिद्ध हुआ। इसे मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। जेमिमा के साथ विदेशी खिलाड़ियों ने भी इस गाने पर डांस किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जेमिमा ने गाया कबीर सिंह का गाना
इसके अलावा जेमिमा ने मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के गाने पर भी डांस किया। दिलजीत के गाने 'तेरा सारा गुस्सा' पर सभी खिलाड़ी झूमती हुई नजर आईं। जेमिमा इतने पर नहीं रुकीं। उन्होंने फिल्म कबीर सिंह का मशहूर गाना 'तुझे कितना चाहने लगे हम' को गाया।

दिल्ली ने किया शानदार प्रदर्शन
22 साल की जेमिमा ने दिल्ली के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक चार पारियों में 113 रन बनाए हैं। इस दौरान जेमिमा का उच्चतम स्कोर नाबाद 34 रन रहा है। उन्होंने 136.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो वह अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने पांच में से चार मैच जीते हैं। उसके आठ अंक हैं। दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed