फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO Indian players met fans before going to Australia Dinesh Karthik cut cake Rahul Dravid gave autographs

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले फैंस से मिले भारतीय खिलाड़ी, कार्तिक ने काटा केक, द्रविड़ ने दिए ऑटोग्राफ

Fri, 07 Oct 2022 04:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Oct 2022 04:43 PM IST
सार

भारत ने 2007 पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस बार भारत की कोशिश भी इस खास क्लब में जगह बनाने की होगी। 

विज्ञापन
VIDEO Indian players met fans before going to Australia Dinesh Karthik cut cake Rahul Dravid gave autographs
ऑटोग्राफ देते राहुल द्रविड़ और केक काटते दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने गुरुवार (छह अक्तूबर) को उड़ान भरी थी। उससे पहले सभी खिलाड़ी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई। खिलाड़ी टीम होटल में फैंस से भी मिले और केक भी काटा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार (सात अक्तूबर) को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले को लम्हों को दिखाया गया है।
विज्ञापन

वीडियो में रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और कोच राहुल द्रविड़ ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया। इस दौरान द्रविड़ ने एक नन्हे फैन को दुलार भी किया। होटल की ओर से टीम के लिए केक का भी इंतजाम किया गया था। उसे दिनेश कार्तिक ने काटा और कप्तान रोहित शर्मा को खिलाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा की अगुआई में भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहेगा। रोहित पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन उनके पास आईपीएल में कप्तानी का अच्छा-खासा अनुभव है और उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। भारत ने 2007 पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत यह टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस बार भारत की कोशिश भी इस खास क्लब में जगह बनाने की होगी।

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: एशिया कप में भारत की पहली हार, पाकिस्तान के खिलाफ पांच साल बाद टी20 में हारी टीम इंडिया
विज्ञापन

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए 14 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना की है। जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी के नाम का एलान बाद में किया जाएगा। हालांकि, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि दीपक हुड्डा फिट हो चुके हैं और टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत ने घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: 'घायल' जडेजा ने मारा फिल्मी डायलॉग, लिखा- खेल ताश का हो या जिंदगी का, अपना इक्का...

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed